देश की इन 2 सबसे सस्ती मारुति कारों ने मचाया गदर

Published : Feb 05, 2026, 09:57 AM IST
car

सार

मारुति सुजुकी ने जनवरी 2024 में 2.36 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। मिनी सेगमेंट की ऑल्टो और एस-प्रेसो की कुल बिक्री 14,268 यूनिट रही। ये कारें 1.0L इंजन, 7-इंच टचस्क्रीन और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं।

जनवरी 2024 के आंकड़े मारुति सुजुकी इंडिया के लिए काफी शानदार रहे। पिछले महीने कंपनी ने कुल 2.36 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं, जबकि जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 2.23 लाख यूनिट्स का था। एस-प्रेसो और ऑल्टो देश में कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती कारें हैं। मिनी सेगमेंट की इन दोनों कारों ने बढ़िया बिक्री दर्ज की। असल में, पिछले महीने दोनों की कुल 14,268 यूनिट्स बिकीं, जबकि जनवरी 2023 में 14,247 यूनिट्स बिकी थीं। बता दें कि ऑल्टो की शुरुआती कीमत 3.50 लाख रुपये और एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है।

मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स

ऑल्टो K10 कंपनी के अपडेटेड हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस हैचबैक में नई पीढ़ी का K-सीरीज 1.0L डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है, जो 5500 rpm पर 49 kW (66.62 PS) की पावर और 3500 rpm पर 89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 24.90 किमी/लीटर और मैनुअल वेरिएंट के लिए 24.39 किमी/लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी का दावा करती है। वहीं, इसका CNG वेरिएंट 33.85 किमी/किग्रा का माइलेज देता है।

ऑल्टो K10 में 7 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम कंपनी पहले से ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगनआर में दे रही है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, यूएसबी, ब्लूटूथ और एक ऑक्स केबल को सपोर्ट करता है। इसका स्टीयरिंग व्हील भी फिर से डिजाइन किया गया है और इंफोटेनमेंट सिस्टम के कंट्रोल्स स्टीयरिंग व्हील पर ही दिए गए हैं। ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी ने अब छह एयरबैग को स्टैंडर्ड बना दिया है।

इस हैचबैक में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेंगे। इसके साथ ही, ऑल्टो K10 में प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर फ्रंट सीट बेल्ट भी होंगे। सुरक्षित पार्किंग के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर भी होंगे। कार में स्पीड-सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और हाई-स्पीड अलर्ट के साथ कई दूसरे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। यह स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे जैसे छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स

इस कार में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 68PS की पावर और 89Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है। इस इंजन के साथ CNG किट का ऑप्शन भी मिलता है। CNG मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ही ऑप्शन मिलता है। मारुति एस-प्रेसो के माइलेज की बात करें तो, इसके पेट्रोल MT वेरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल AMT का माइलेज 24.76kmpl और CNG वेरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।

मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, कीलेस एंट्री, स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और केबिन एयर फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

50 हजार रुपए में इलेक्ट्रिक स्कूटर! अब कॉलेज-ऑफिस जाएं बिना किसी टेंशन के
VIP Car Number: 7 लाख की कार पर 2 cr. की नंबर प्लेट, जानें कहां के बिजनेसमैन ने इसे खरीदा