कार खरीदने की 'निंजा टेक्निक': शोरूम जाने से पहले जान लें वो 'सीक्रेट', जो बचा सकता है ₹1 लाख तक

Published : Mar 09, 2026, 01:39 PM IST

Car Buying Tips: क्या आपने कभी सोचा है कि जो कार दिल्ली में ₹12.60 लाख में आ जाती है, उसके लिए बेंगलुरु में ₹13.36 लाख या हैदराबाद में ₹13.51 लाख क्यों चुकाने पड़ रहे? कार वही है, फिर ₹1 लाख का एक्स्ट्रा बोझ आपकी जेब पर क्यों? आइए समझते हैं पूरा खेल

PREV
15

कार की असली कीमत क्या होती है?

जब आप किसी कार का विज्ञापन देखते हैं, तो उसमें जो कीमत लिखी होती है उसे एक्स-शोरूम प्राइस कहते हैं। यह कीमत कार बनाने वाली कंपनी तय करती है और लगभग हर शहर में एक जैसी रहती है। लेकिन जब आप कार खरीदने जाते हैं, तो आपको जो फाइनल बिल मिलता है उसे ऑन-रोड प्राइस कहा जाता है। इसमें कई अलग-अलग चार्ज जुड़ जाते हैं, जैसे रोड टैक्स, RTO रजिस्ट्रेशन फीस, इंश्योरेंस, TCS (कुछ मामलों में) और दूसरे लोकल चार्ज। इन्हीं अतिरिक्त चार्ज की वजह से कार की कीमत शहर के हिसाब से बदल जाती है।

25

कार प्राइस में सबसे बड़ा रोल किसका होता है?

कार की कीमत बढ़ने या घटने में रोड टैक्स सबसे बड़ा कारण होता है। भारत में हर राज्य सरकार अपना रोड टैक्स खुद तय करती है। इसलिए अलग-अलग राज्यों में यह टैक्स अलग होता है। कुछ राज्यों में यह टैक्स कार की कीमत का एक तय प्रतिशत होता है, जबकि कुछ जगहों पर यह स्लैब सिस्टम में लगाया जाता है। यानी कार जितनी महंगी होगी, टैक्स उतना ज्यादा। इसी वजह से एक ही मॉडल की कार अलग शहरों में अलग दाम पर मिलती है।

35

Hyundai Creta की कीमत से समझिए

मान लीजिए आप हुंडई क्रेटा का बेस मॉडल खरीदना चाहते हैं। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹10.7 लाख के आसपास रहती है, लेकिन ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से बदल जाती है। दिल्ली में करीब ₹12.60 लाख, कोलकाता में करीब ₹12.50-₹12.79 लाख, मुंबई में करीब ₹12.84 लाख, चेन्नई में लगभग ₹12.88 लाख, बेंगलुरु में करीब ₹13.36 लाख और हैदराबाद में करीब ₹13.51 लाख रुपए पड़ती है। यानी वही कार, लेकिन शहर बदलते ही कीमत में ₹1 लाख या उससे ज्यादा का फर्क दिख सकता है।

45

पेट्रोल और डीजल से भी पड़ता है फर्क

कुछ राज्यों में कार के फ्यूल टाइप के हिसाब से भी टैक्स बदल जाता है। उदाहरण के लिए दिल्ली में ₹10 लाख से ज्यादा की पेट्रोल कार पर करीब 10% रोड टैक्स लगता है। वहीं, डीजल कार पर लगभग 12.5% टैक्स लगता है इस वजह से डीजल कार की ऑन-रोड कीमत और ज्यादा हो सकती है।

55

कार खरीदने पर पैसे बचाने की 'निंजा टेक्निक' क्या है?

  • अगर आपका घर दो राज्यों की सीमा के पास है, तो चेक करें कि कहां रजिस्ट्रेशन सस्ता पड़ रहा है।
  • कभी-कभी कार का थोड़ा सस्ता वेरिएंट लेने से आप बड़े टैक्स स्लैब से बच जाते हैं और ऑन-रोड कीमत अचानक बहुत कम हो जाती है।
  • अगर आपकी नौकरी ट्रांसफरेबल है, तो BH सीरीज नंबर लेकर आप शुरुआती भारी रोड टैक्स से बच सकते हैं।
  • अपने शहर की ऑन-रोड कीमत ऑनलाइन चेक करें और दूसरे बड़े शहरों की कीमत से तुलना करें।
  • टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज समझें।
  • इंश्योरेंस के अलग-अलग ऑप्शन देखें।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Photos on

Recommended Stories