
Car Discount : अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह परफेक्ट टाइम हो सकता है। एमजी मोटर्स (MG Motors) अपनी एक धांसू कार पर करीब 2.5 लाख रुपए तक की छूट दे रहा है। यह कार ZS है, जिसकी कीमत हाल ही में 50,000 रुपए से लेकर 1.20 लाख रुपए तक बढ़ाई गई थी। अब कंपनी इस पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस कार कापर सबसे ज्यादा 2.45 लाख रुपए तक की छूट (MG ZS EV Discount) चल रही है।
एमची की ZS इलेक्ट्रिक कार के My2024 के बेस मॉडल की कीमत कंपनी ने नहीं बढ़ाई थी। यही कारण है कि छूट के बाद यह सबसे ज्यादा सस्ती हुई है। इस कार पर 2.45 लाख रुपए तक की जबरदस्त छूट कंपनी दे रही है। इसके अलावा MY2025 के मॉडल्स में बेस वैरिएंट एग्जीक्यूटिव पर 2.05 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी आप नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ले सकते हैं।
नई कार अभी खरीद लें, सस्ता पड़ेगा! 70 हजार तक डिस्काउंट पर मिल रहीं गाड़ियां
इस ईवी कार में कंपनी ने 50.3 kWh का बैटरी पैक दिया है। जिससे कार को 174 bhp की पावर मिलती है और 280 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। एक बार फुल चार्ज में यह कार 461 किमी तक जा सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। 50 kW चार्जर से ये कार सिर्फ 60 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो सकती है।
पावरफुल फीचर्स से लैस इस कार के नए मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत की शुरुआत 18.98 लाख रुपए से होती है और 26.64 लाख रुपए तक जाती है। इसमें कंफर्टेबल केबिन,पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.11-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी मिल रही है।
इसे भी पढ़ें
Tata Curvv पर बंपर छूट, अभी खरीदें और ₹50,000 तक बचाएं!
Hyundai Aura पर बंपर छूट, फ़रवरी 2025 में ₹53,000 तक की बचत
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi