दिवाली पर Audi खरीदो या Mercedes...पाओ 12 लाख तक की छूट

दिवाली पर Audi, Mercedes, BMW जैसी 10 लग्जरी कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। इन कारों को खरीदने पर 12 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं।  

Satyam Bhardwaj | Published : Oct 26, 2024 5:54 AM IST

ऑटो डेस्क : दिवाली पर कार लग्जरी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो शानदार मौका है। Audi, Mercedes और BMW और जैसी 10 लग्जरी कारों पर 12 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। कार बाजार में आई सुस्ती की वजह से कंपनियां डिस्काउंट ऑफर (Diwali 2024 Offer) लेकर आई हैं। पुरानी इन्वेंट्री को तेजी से निकालने के लिए बड़े-बड़े ऑफर दिए जा रहे हैं। यहां जानिए किस कार पर कितनी छूट मिल रही है...

दिवाली पर 10 कारों पर बंपर छूट

1. Mercedes-Benz GLC

इस कार को हाल ही में कंपनी ने नया अपडेट दिया है। इस कार पर 3.5 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। इस कार का मुकाबला Audi Q5 और BMW X3 जैसी पावरफुल कारों से होता है।

Latest Videos

2. Audi Q3

शानदार लुक, जबरदस्त फीचर्स वाली 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन कार Audi की प्रीमियम SUVs में से एक है। इस कार पर 5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। दिवाली पर ये कार खरीदना अच्छा हो सकता है।

3. Audi Q5

ऑडी की Q5 पर 5.5 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसका 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन इसे जबरदस्त कार बनाता है। लंबे समय से बाजार में मौजूद इस कार का मुकाबला BMW X3 और Mercedes GLC जैसी कारों से होता है।

4. Mercedes-Benz C 200

बेहतरीन मॉडल और जबरदस्त परफॉर्मेंस-फीचर्स के साथ आने वाली इस कार में 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। इस कार पर दिवाली के खास मौके पर 7-9 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है।

5. BMW i4

BMW की इलेक्ट्रिक कार i4 की परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक्स हर किसी को पसंद आती है। इस दिवाली अगर ये कार खरीदते हैं तो 8 लाख रुपए तक की छूट पा सकते हैं। इस कार की कई खूबियां इसे खास बनाती हैं।

6. Audi A4

क्लासी लुक, बेहतरीन फीचर्स वाली Audi की प्रीमियम सेडान A4 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मार्केट में मौजूद है। इस कार को खरीदने पर 8 लाख रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

7. Audi Q8 e-tron

ऑडी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Audi Q8 e-tron पर इस दिवाली 10 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। इस कार में दो बैटरी ऑप्शन हैं। कुछ डीलरशिप पर इसके स्टैंडर्ड मॉडल पर भी अच्छे ऑफर्स हैं।

8. Audi A6

प्रीमियम सेडानAudi A6 पर इस दिवाली 10 लाख रुपए का डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। इस कार का मुकाबला BMW 5 Series और Mercedes-Benz E-Class जैसी कारों से है।

9. BMW X5

अपनी मस्कुलर डिजाइन और स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए जानी जाने वाली BMW X5 पर दिवाली पर 10 लाख रुपए का ऑफर चल रहा है। ये ऑफर X-Line वैरिएंट पर मिल रहा है।

10. Kia EV6 AWD

इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 AWD को अगर आप इस दिवाली खरीदते हैं तो 12 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स पा सकता हैं। कार में लेवल 2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स हैं। कार सिर्फ 5.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें

6 लाख की रेंज में 3 धांसू SUV, फीचर्स से जानें कौन सी है बेस्ट?

 

Hyundai की इस कार पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानिए क्या है खास

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

फारूक अब्दुल्ला ने फिर पाकिस्तान को लताड़ा, सुना दी खरी-खरी । Farooq Abdullah on Pakistan
10 बॉलीवुड स्टार्स जो शादियों में नाचने के लिए लेते है सबसे तगड़ी फीस
बाबा सिद्दीकी के बाद बेटे जीशान ने क्यों ज्वाइन किया बीजेपी गठबंधन, पूरा करेंगे पापा का एक सपना
LAC पर टकराव खत्म! भारत-चीन ने अब तक क्या-क्या हटाया?
श्री नाथ जी के दर्शन के लिए पहुंची कंगना रनौत हो गई मगन, लगाए जयकारे #Shorts