Holi Dhamaka : इस होली नई कार लाएं, पूरे ₹5.5 लाख बचाएं, गजब है ऑफर

Published : Mar 13, 2025, 06:25 PM IST

Holi Cars Discount Offers : होली पर नई कार खरीदने का गजब का मौका आया है। JSW MG Motors की 5 कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। आप साढ़े 5 लाख रुपए तक सस्ती कार खरीद सकते हैं। जानिए किस कार पर कितनी छूट चल रही है...

PREV
15
1. MG Comet EV Discount Price

एमजी मोटर्स की कॉम्पैक्ट और अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी को खरीदने का बेहतरीन मौका है। मार्च 2025 में इस कार पर जबरदस्त ऑफर चल रहा है। इसे खरीदने पर आप 45,000 रुपए तक का बड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं।

25
2. MG Astor Discount Price

एमजी मोटर्स की मिडसाइज एसयूवी ऐस्टर के फीचर्स कमाल के हैं। इस कार में एडवांस टेक्नोलॉजी है। अगर मार्च 2025 में यानी होली पर इस कार को खरीदते हैं तो आप 1.45 लाख रुपए तक बचा सकते हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

35
3. MG ZS EV Discount Price

होली पर MG ZS EV पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है। एमजी इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर मार्केट में बिकने वाली इस कार पर मार्च 2025 में 2.05 लाख रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह ऑफर कार की 2025 मॉडल पर मिल रहा है।

45
4. MG Hector Discount Price

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपनी पॉपुलर एसयूवी हेक्टर पर भी शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह एसयूवी अपनी स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। इस महीने अगर आप इस कार को खरीदते हैं तो 2.20 लाख रुपए तक बचा सकते हैं।

55
5. MG Gloster Discount Price

एमजी मोटर अपनी प्रीमियम और लग्जरी एसयूवी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। इस महीने एमजी ग्लॉस्टर खरीदने पर 5.50 लाख रुपए तक हैवी डिस्काउंट पा सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ मार्च 2025 तक के लिए ही है। इसलिए अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सबसे बढ़िया मौका हो सकता है।

Recommended Stories