15 जुलाई को मार्केट में 7 सीटर EV की होगी धमाकेदार एंट्री, धांसू फीचर्स देख अभी से खरीदने का कर लेंगे प्लान

Published : Jun 29, 2025, 03:43 PM IST
Kia carens clavis ev

सार

किआ 15 जुलाई को अपनी पहली भारत में निर्मित इलेक्ट्रिक कार, कैरेंस क्लासिव EV, लॉन्च करने जा रही है। यह 7-सीटर MPV कई बैटरी पैक और वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी और Creta EV के समान फीचर्स से लैस होगी।

Kia Carens Clavis EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में किआ ने धूम मचा दी है। एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स वाली कार मार्केट में लॉन्च कर रही है। उसी में किआ की सबसे ज्यादा हिट होने वाली न्यू 7 सीटर MPV कैरेंस क्लासिव है। इंडियन मार्केट में Ertiga के बाद सबसे ज्यादा सेल की जाने वाली दूसरी MPV भी है। कंपनी ने अब इस कार को इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी धूम मचाने वाली है।

दरअसल, 15 जुलाई को कंपनी कैरेंस क्लासिव EV से पर्दा उठाने जा रही है। Kia की ओर से यह पहली बार लोकली तैयार की जाने वाली EV है। इस सेगमेंट में यह पहली बार थ्री रो वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल भी होगी। कंपनी की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि इसे कई बैटरी पैक और वेरिएंट्स के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इसका प्राइस अगस्त में सामने आने की उम्मीद है।

Kia Carens Clavis EV बैटरी

Kia Carens EV या Carens Clavis EV के अंदर Creta EV जैसा पैकेज मिलने की संभावना है। इसमें वही बैटरी पैक और मोटर ऑप्शन रहेंगे, जो Creta इलेक्ट्रिक में 42 kWh और 51.5 kWh पैक के साथ पेश की जाती है। इसका 42 kWh पैक 390km और 51.5 kWh बैटरी पैक 473km की रेंज देता है। इनके मोटर आउटपुट अनुमानित 133 bhp पावर और 169 bhp पावर देने में सक्षम है।

Kia Carens Clavis EV फीचर

Kia Carens Clavis इलेक्ट्रिक कार में आपको आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें वही सारी चीजें होंगी, जो Creta इलेक्ट्रिक में होती हैं।

  • डुअल डिजिटल स्क्रीन
  • रियर AC वेंट्स
  • डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • लेवल 2 ADAS
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  • फ्रंट पैसेंजर सीट
  • V2L
  • V2X
  • फूल LED लाइट

Kia Carens Clavis EV की टक्कर

इंडिया में इस इलेक्ट्रिक कार का सीधा मुकाबला Maruti E Vitara, MG ZS EV, Tata Curve EV, Mahindra BE6, Hyundai Creta EV के साथ-साथ Honda, Toyota, Volkswagen और Skoda के आने वाले इलेक्ट्रिक मॉडल से होगा।

Kia Carens Clavis EV इंटीरियर फीचर्स

  • ड्युअल 12.3 इंच टचस्क्रीन (पहला इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए)
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • 8 स्पीकर बॉस साउंड सिस्टम
  • 4 V इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
  • पैडल शिफ्टर

Kia Carens Clavis EV कलर ऑप्शन

इस Kia Carens Clavis EV को 8 अलग-अलग कलरों में लॉन्च किया जाएगा। आईए आपकी क्या चॉइस रह सकती है देख लीजिए:

  • ग्रेविटी ग्रे
  • ऑरोरा ब्लैक पर्ल
  • ग्लेशियर व्हाइट पर्ल
  • क्लियर व्हाइट
  • इंपीरियल ब्लू
  • प्यूटर ऑलिव
  • आइवरी सिल्वर ग्लॉस
  • स्पार्कलिंग सिल्वर

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

7000KG वजन, 250KM रफ्तार…ट्रंप की 'Beast' से भी पावरफुल पुतिन की कार!
नवंबर 2025 में 3000% की ग्रोथ! टाटा की जबरदस्त छलांग से विरोधी भी हैरान