विजयदशमी पर खरीदें नई कार, पाएं साढ़े 4 लाख तक डिस्काउंट, जानें ऑफर

विजयदशमी पर Mahindra की कारों पर भारी छूट मिल रही है! XUV300 से लेकर Thar तक, कई मॉडल्स पर 4.4 लाख तक की बचत कर सकते हैं।

Satyam Bhardwaj | Published : Oct 12, 2024 4:58 AM IST

ऑटो डेस्क : विजयदशमी (Vijayadashami 2024) के शुभ अवसर पर नई कार खरीदने पर 1 लाख 80 हजार रुपए का बड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं। कई कारों पर इस समय जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। ये कारें महिंद्रा की हैं। कंपनी अपनी अनसोल्ड यूनिट पर तगड़ा ऑफर कस्टमर्स को दे रही है। इनमें Mahindra XUV300 से लेकर Mahindra Thar जैसी गाड़ियां हैं। हालांकि, ये छूट अलग-अलग फैक्टर्स पर हैं, इसलिए सिटीवाइज ऑफर अलग भी हो सकते हैं। कार पर डिस्काउंट आप नजदीकी डीलरशिप पर जाकर चेक कर सकते हैं लेकिन इससे पहले जान लीजिए, किस कार पर कितना डिस्काउंट चल रहा है...

1. Mahindra XUV400

Latest Videos

महिंद्रा की XUV400 EV करीब एक साल से 2 लाख रुपए से ज्यादा के डिस्काउंट पर मिल रही है। ये ऑफर इसकी बची यूनिट पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल ईयर 2023 के प्रोडक्शन बैच से भी कई यूनिट्स अभी तक सेल नहीं हुई है, जिन पर हो सकता है 4.4 लाख तक की छूट मिल सकती है, हालांकि, इसकी जानकारी डीलरशिप पर लेनी होगी।

2. Mahindra XUV300

रिफाइंड 1.5-लीटर डीजल इंजन और दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आने वाली Mahindra XUV300 पर 1.80 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कुछ आउटलेट्स जहां इसकी इन्वेंट्री बची है, वहां इस यूनिट्स पर बंपर छूट मिल रही है।

3. Mahindra XUV700

महिंद्रा XUV700 की MY2023 मॉडल की बची इन्वेंट्री पर भी 1.8 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि नए MY2024 स्टॉक को खरीदने पर करीब 40,000 रुपए तक की छूट पा सकते हैं।

4. Mahindra Thar

महिंद्रा Thar 3-डोर खरीदने का मन है तो आप अच्छे डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इस कार पर 1.6 लाख रुपए तक की छूट चल रही है। थार के अलग-अलग वैरिएंट पर अलग-अलग डिस्काउंट कंपनी दे रही है।

5. Mahindra Bolero और Bolero Neo

महिंद्रा बोलेरो की बची यूनिट पर करीब 1 लाख रुपए और इसकी MY2024 इन्वेंट्री पर 35,000 रुपए तक छूट मिल रही है। वहीं, बोलेरो नियो (Bolero Neo) की बची इन्वेंट्री पर करीब 1.35 लाख रुपए की छूट चल रही है।

6. Mahindra Scorpio Classic और Mahindra Scorpio N

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के पुराने स्टॉक पर 1.2 लाख रुपए का डिस्काउंट अवेलबल है। इसमें ज्यादातर MY2023 यूनिट हैं। वहीं, पॉपुलर महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर फेस्टिव सीजन में करीब 1 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है।

इसे भी पढ़ें

Ola Electric Scooter पर सिर्फ 72 घंटे के लिए जारी हुआ बंपर ऑफर

 

iVOOMi स्कूटर्स पर ₹10,000 तक की छूट! फ़ेस्टिव धमाका

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata: मालिक की मौत के बाद डॉगी 'गोवा' ने छोड़ा खाना-पीना
विजयादशमी आज: जानें शस्त्र पूजा के शुभ मुहूर्त
Ratan Tata से कितनी अलग Noel Tata की स्टाइल, क्या चीज बिल्कुल भी नहीं है पसंद
Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज
Ratan Tata Funeral: उम्र में 55 साल छोटे शांतनु नायडू कैसे बने रतन टाटा के खास?