महिंद्रा की ये वाली कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो रुकना होगा 1 साल

Published : Oct 25, 2024, 11:21 AM IST
महिंद्रा की ये वाली कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो रुकना होगा 1 साल

सार

महिंद्रा XUV300 की डिमांड बढ़ने से वेटिंग पीरियड एक साल तक पहुँच गया है। पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध, इस SUV की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है। जानिए किस वेरिएंट के लिए कितना इंतजार करना होगा।

महिंद्रा XUV 3XO की डिमांड लगातार बढ़ रही है। यह वैल्यू फॉर मनी कॉम्पैक्ट SUV है। कीमत और परफॉर्मेंस के मामले में यह पिछली XUV300 से काफी बेहतर है। इसकी लगातार बुकिंग हो रही है। ऐसे में अब ग्राहकों को इसे घर लाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। महिंद्रा XUV 3XO को पेट्रोल और डीजल इंजन में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाड़ी का वेटिंग पीरियड एक साल तक बढ़ गया है। इस कार की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है। अगर आप XUV 3XO खरीदने का सोच रहे हैं, तो जान लीजिए इसके किस वेरिएंट के लिए कितना इंतजार करना होगा।

XUV 300 की जगह महिंद्रा ने XUV 3XO को मार्केट में उतारा। सेल्स रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो यह गाड़ी बिक्री के मामले में महिंद्रा XUV 300 को पीछे छोड़ चुकी है। XUV 300 हर महीने सिर्फ 5,000 यूनिट्स ही बेच पाती थी, जबकि नई XUV 3XO हर महीने औसतन 8,400 यूनिट्स बेच रही है।

किस वेरिएंट के लिए कितना इंतजार?


महिंद्रा के MX1 पेट्रोल वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड इसके अलावा, MX5 के पेट्रोल वेरिएंट में आठ महीने और डीजल में एक महीने, MX5 L के पेट्रोल वेरिएंट में दो से तीन महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं AX7/AX7L में वेटिंग पीरियड दो महीने का हो गया है। वेटिंग पीरियड की पूरी जानकारी

मॉडल पेट्रोल डीजल


mx1 1 साल 
MX2/M2 प्रो 7-8 महीने 1 महीना
MX3/MX3 प्रो 7-8 महीने 1 महीना
mx5 8 महीने 1 महीना
MX5 एल 2-3 महीने ,
AX7 2 महीने 1 महीना
AX7 एल 2 महीने 1 महीना

नई XUV 3XO में बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इसमें 26.03 सेमी का डुअल HD स्क्रीन है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस है। वहां आप काफी सामान रख सकते हैं। इस गाड़ी में पांच लोग बैठ सकते हैं।

अगर आपकी हाइट लगभग छह फीट है, तो आपको हेडरूम और लेगरूम में दिक्कत हो सकती है। आजकल वेंटिलेटेड सीट्स का जमाना है, लेकिन XUV 3XO में आपको नॉर्मल सीट्स ही मिलेंगी। गर्मियों में यह फीचर काफी काम आता है। नई XUV 3XO में यह फीचर नहीं है। लेकिन टाटा नेक्सॉन और किया सोनेट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स हैं।

महिंद्रा XUV 3X0: इंजन और पावर


इंजन: 1.2 L TCMPFi (पेट्रोल)
पावर: 82Kw
टॉर्क: 200 Nm
माइलेज: 18.2 किमी/लीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस: 201mm

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra
Tata Punch में सुरक्षा के साथ होने वाले हैं ये 4 बड़े बदलाव