2.5 लाख के डिस्काउंट खरीदें Maruti की धांसू कार, इन 5 पर भी गजब ऑफर

Published : Sep 05, 2024, 06:03 PM IST

ऑटो डेस्क : सितंबर का महीना कार खरीदने वालों के लिए शानदार है। इस महीने Maruti Suzuki अपनी दमदार कारों पर 2.50 लाख तक छूट दे रही है। इनमें Jimny, Grand Vitara, Maruti Baleno, XL6 और Ciaz जैसी कारें हैं। जानिए कौन सी कार कितनी सस्ती मिल रही है...

PREV
16
1. Maruti Jimny पर 2.50 का डिस्काउंट

सितंबर में अगर आप मारुति सुजुकी ने जिम्नी खरीदते हैं तो आपको यह SUV 2.50 लाख रुपए तक सस्ती पड़ सकती है। Jimny के टॉप वेरिएंट Alpha पर यह डिस्काउंट मिल रहा है। Zeta वैरिएंट लेने पर 1.95 लाख तक की छूट मिल रही है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 12.74 लाख रुपए से लेकर 14.95 लाख रुपए तक है। इसका माइलेज 16.94 किमी प्रति लीटर है।

26
2. Maruti Grand Vitara

इस एसयूवी पर सितंबर में 1.28 लाख रुपए तक का डिस्‍काउंट कंपनी ऑफर कर रही है, जो इसके स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड वर्जन पर दिया जा रहा है। इसके अलावा माइल्‍ड हाइब्रिड पर 73,000 रुपए और CNG वैरिएंट 33,000 रुपए तक की छूट पर खरीद सकते हैं।

36
3. Maruti Baleno

मारुति बलेनो खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने इस पर 52,000 रुपए की बचत कर सकते हैं। बलेनो के ऑटोमैटिक मॉडल पर यह डिस्काउंट मिल रहा है। मैन्युअल मॉडल 47,100 रुपए और सीएनजी 37,100 रुपए की छूट पर मिल रही है।

46
4. Maruti XL6 और पर भी डिस्काउंट

मारुति सुजुकी अपनी XL6 के पेट्रोल वैरिएंट पर सितंबर महीने में 35,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। जबकिCNG मॉडल खरीदने पर 25,000 रुपए तक बचा सकते हैं।

56
5. Maruti Ciaz

मारुति सियाज पर कंपनी 45,000 रुपए तक की छूट दे रही है। इसमें 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

66
6. Maruti Ignis

मारुति इग्निस खरीदने पर इस महीने 53,100 रुपए की छूट मिल रही है। यह ऑफर ऑटोमैटिक और सिग्मा वैरिएंट्स पर है। मैनुअल वैरिएंट्स पर 48,100 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

Recommended Stories