
5 Cheapest Car of Maruti in India: शुरुआत से ही इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में मारुति सुजुकी कंपनी की कारों का जबरदस्त क्रेज है। अब इसकी मांग और बढ़ने वाली है, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी और TDS बैटरी प्लांट का उद्घाटन किया है। कंपनी देश में लगातार एक से बढ़कर एक लो बजट में शानदार परफॉर्मेंस वाली गाड़ियां ला रही हैं। इसी बीच आज हम आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बताएंगे, जो सबसे सस्ती है और ऑटो बाजार में धूम मचा रही है। अगर आप भी मारुति की कार लेने की सोच रहे हैं, तो यहां नजर जरूर डालिए।
मारुति की सबसे सस्ती कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर अल्टो के10 का नाम आता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपए है और यह 6.21 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक हाईएस्ट जाती है। इसमें STD- 4.23 लाख, VXI प्लस- 5.59 लाख, VXI AT - 5.80 लाख और VXI_S CNG - 6.21 लाख रुपए शामिल हैं।
देश की सबसे सस्ती मारुति कारों की सूची में दूसरे नंबर पर Maruti S Presso का नाम आता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपए से लेकर 6.12 लाख रुपए तक जाती है। कंपनी इस कार को कुल 8 अलग-अलग वेरिएंट्स में ग्राहकों को ऑफर कर रही है। इसका बेस मॉडल STD 4.26 लाख रुपए (एक्स शोरूम) में मिलेगी, जबकि टॉप मॉडल VXI CNG 6.12 लाख रुपए (एक्स शोरूम) में आती है।
ये भी पढ़ें- ₹1 लाख डाउन पेमेंट देकर Maruti Wagon R CNG फाइनेंस कराने पर मंथली EMI कितनी बनेगी?
देश की सबसे सस्ती मारुति कारों की सूची में तीसरे नंबर पर वैगनआर का नाम आता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपए से शुरू होकर 8.1 लाख रुपए तक जाती है। यह कार 12 अलग-अलग वेरिएंट्स में आती हैं। इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में कीमत अलग-अलग होती हैं। यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्प के साथ आती है।
मारुति की सस्ती कारों में चौथे नंबर पर सेलेरियो का नाम आता है, जिसकी कीमत 5.6 लाख रुपए से लेकर 7.9 लाख रुपए तक है। इसमें आपको LXI (5.64 लाख रुपए), VXI (6.0 लाख रुपए), ZXI (6.39 लाख रुपए), VXI AMT (6.50 लाख रुपए) और ZXI AMT (6.89 लाख रुपए) शामिल हैं। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम बेस्ड हैं।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति ईको का नाम आता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपए (बेस मॉडल) से लेकर 6.97 लाख रुपए (टॉप मॉडल) तक जाती है। इसमें आपको 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स मिलते हैं। इसमें आपको 4 वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसमें- पेट्रोल मैनुअल, सीएनजी मैनुअल, कार्गो मैनुअल/पेट्रोल और कार्गो मैनुअल/सीएनजी मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- 2025 Renault Kiger Facelift के वो 5 इंपॉर्टेंट फीचर्स जो आपको जरूर देखना चाहिए
डिस्क्लेमर: कार की कीमतें आपके शहर के लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। विशेष जानकारी के लिए आप नजदीकी शोरूम या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।