न्यू Cooper Electric SE की नजदीक आ गई लॉन्चिंग डेट, क्लासिक लुक के साथ मिलेगी 270 किमी की रेंज,देखें खूबियां

न्यू Cooper Electric SE सिंगल चार्ज करने पर करीब 270 किमी की रेंज उपलब्ध कराती है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। Mini India (मिनी इंडिया) मार्च 2022 में भारत में नई कूपर एसई को लॉन्च करेगी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2022 4:57 PM IST

ऑटो डेस्क, न्यू Cooper Electric SE to be launched in India soon : मिनी इंडिया (Mini India) नई कूपर एसई को मार्च 2022 में लॉन्च करेगी। कंपनी ने बीते साल दिसबंर महीने में ही इसका ऐलान कर दिया था। दुनियाभर के ग्राहकों को इस बेहतरीन और क्लासिक लुक वाली Cooper कार का इंतजार है।  न्यू Cooper Electric SE सिंगल चार्ज करने पर करीब 270 किमी की रेंज उपलब्ध कराती है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। 

पलक झपकते बुक हो गईं थी सभी यूनिट्स
Cooper Electric SE (कूपर इलेक्ट्रिक एसई) का टीजर कंपनी ने  साल 2021 के अक्टूबर महीने में जारी किया था। मिनी इंडिया ने इसके बाद एक लाख रुपये की टोकन अमाउंट पर इस कार की प्री-बुकिंग शुरू की थी। बता दें कि Cooper कार को भारत में जबरदस्त रिस्पांस मिला है, कंपनी के लॉन्चिंग के ऐलान के बाद इस कार की पहली 30 यूनिट्स कुछ ही घंटों में बुक हो गई थी। वहीं अब कंपनी ने ऐलान किया है कि वह मार्च 2022 में इंडिया में नई कूपर एसई को लॉन्च कर देगा। 

7.3 सेकंड में 100 किमी/ घंटे की रफ्तार
नई कूपर इलेक्ट्रिक एसई इसके internal combustion engine (ICE) वाले मॉडल का ईवी वेरिएंट होगा। इसमें 32.6kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, ये 181 bhp का पावर और 270 Nm का टार्क जेनेरेट करता है। सिंगल चार्ज करने पर ये कार 270 किमी की रेंज देती है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार को लेकर बड़ा दावा किया है, मिनी इंडिया ने कहा कि  यह कार सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। 

दमदार बैटरी में मिलती फास्ट चार्जिंग
Cooper Electric SE  को 11kW और 50kW चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कूपर कार को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 11kW चार्जर से ढाई घंटे लगते हैं। जबकि 50kW चार्जर के माध्यम से  इसे 35 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे चार्ज करने में और कम समय लगेगा। इसकी चार्जिंग कैपेसिटी की वजह से इसे भारत में जबरदस्त रिस्पांस मिलने की उम्मीद कंपनी कर रही है। 

भारत में मौजूद कार के मॉडल
इंडिया में कूपर कार के मिनी मॉडल रेंज में Mini Convertible (मिनी कन्वर्टिबल),  Mini John Cooper Works Hatch (मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच),  और Mini 3-door Hatch (मिनी 3-डोर हैच), लोकल प्रोडक्शन के तौर पर Mini Countryman (मिनी कंट्रीमैन) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-
अंग्रेजों की धरती से चीन को पटखनी देने की तैयारी में भारत, यह है मोदी सरकार का फुलप्रूफ प्‍लान
भारत में कब होगी Tesla कारों की एंट्री, 'सरकार के साथ चुनौतियां' : Elon Musk
Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक से उठा पर्दा, दमदार बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स, इस तारीख को
Lamborghini ने 2021 में की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 59 साल के इतिहास में सबसे अधिक आंकड़ा

Share this article
click me!