नीता अंबानी की 1 कार में आ जाएगी 6 फॉर्च्यूनर, खासियत ऐसी कि दिमाग हिल जाए

Published : Jul 23, 2025, 01:30 PM ISTUpdated : Jul 23, 2025, 04:51 PM IST
nita ambani expensive car audi A9 charmeleon

सार

Nita Ambani Expensive Car: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी महंगे शौक रखती हैं। उनके पास एक ऐसी कार है, जो एक बटन दबाने पर रंग बदलती है। इसकी सिर्फ 11 यूनिट्स बनी है। यह कार दुनिया में बहुत कम लोगों के पास मौजूद है। 

DID YOU KNOW ?
Audi नाम का मतलब
'ऑडी' के संस्थापक 'ऑगस्ट होर्च' के सरनेम हॉर्च से 'ऑडी' बना। जर्मन में 'होर्च' को 'सुनो', लैटिन में 'सुनो' को 'ऑडी' कहते हैं।

Nita Ambani Most Expensive Car: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह केवल सामाजिक कार्यों के लिए ही नहीं बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी और धांसू कार हैं। उन्हीं में एक ऐसी कार है, जो भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे दुर्लभ और महंगी कारों में से एक मानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास Audi A9 Chameleon कार है, जो बटन दबाते ही रंग बदलती है।

Audi A9 Chameleon की खासियत क्या है?

Audi A9 Chameleon कार सिर्फ एक बटन दबाने पर रंग बदलती है। जी हां, इसमें इस्तेमाल की गई डायनामिक पेंट टेक्नोलॉजी की मदद से कार अलग-अलग रंगों में बदल सकती है। यही खासियत इस कार को दूसरी कारों से अलग बनाती है। ऐसी कार दुनिया में बहुत कम लोगों के पास देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें- Toyota लाई प्रीमियम और दमदार लुक वाली Fortuner, 28 के माइलेज के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन

Audi A9 Chameleon की कीमत कितनी है?

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास मौजूद Audi A9 Chameleon की कीमत लगभग 2.30 करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है। इतनी कीमत में भारत में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा जा सकता है। इस कार की सबसे गौर करने वाली बात यह है, कि इसकी केवल 11 यूनिट्स ही बनी हैं, जिससे यह ज्यादा एक्सक्लूसिव हो जाती है। 

Audi A9 की कीमत में कितनी फॉर्च्यूनर खरीदी जा सकती है?

Audi A9 Chameleon की कीमत 2.30 करोड़ रुपए है। इतने में 4 से 6 फॉर्च्यूनर खरीदी जा सकती हैं, क्योंकि टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 36.06 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से 52.24 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक है।

Audi A9 Chameleon का इंजन कितना दमदार है?

Audi A9 Chameleon लग्जरी कार होने के नाते पावरफुल इंजन भी रखती है। इस कार में 4.0 लीटर V8 इंजन मिलता है। यह इंजन 600 हॉर्स पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा कार का डिजाइन 2 दरवाजों वाला है। इसकी लंबाई लगभग 5 मीटर है।

ये भी पढ़ें- 23.7 kmpl माइलेज और 6 एयरबैग्स के साथ आएगी Maruti की Hybrid कार, जानें भारत में कब होगी लॉन्च?

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra