Petrol Diesel Price Today, 09 Jan 2022 : संडे पर तफरी करने के लिए पेट्रोल पर खर्च करना होंगे इतने रुपए, देखें

Published : Jan 09, 2022, 07:58 AM IST
Petrol Diesel Price Today, 09 Jan 2022 : संडे पर तफरी करने के लिए पेट्रोल पर खर्च करना होंगे इतने रुपए, देखें

सार

रविवार सुबह 7 बजे (भारतीय  समयानुसार) की स्थिति के मुताबिक WTI Crude Oil (Nymex) का प्रति बैरल मूल्य    78.90 डॉलर प्रति बैरल है। इसमें  -0.70 फीसदी का बदलाव देखने को मिला है। वहीं Brent Crude (ICE) की कीमत 81.75 डॉलर प्रति बैरल है। इसमें  -0.29 फीसदी की कमी देखने को मिली है। 

ऑटो एंड बिजनेस डेस्क, Petrol Diesel Price Today, 09 Jan 2022 : भारत में 9 हफ्ते और तीन दिन बीत जाने के बाद भी  पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price in International Market) साल के पहले सप्‍ताह में 5 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। रविवार सुबह 7 बजे (भारतीय  समयानुसार) की स्थिति के मुताबिक WTI Crude Oil (Nymex) का  मूल्य  78.90 डॉलर प्रति बैरल है। इसमें  -0.70 फीसदी का बदलाव देखने को मिला है। वहीं Brent Crude (ICE) की कीमत 81.75 डॉलर प्रति बैरल है। इसमें  -0.29 फीसदी की कमी देखने को मिली है। 

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
IOCL की सूचना के मुताबिक देश के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले शनिवार 8 दिसंबर 2022 को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। आपको बता दें क‍ि बीते दिनों दिल्‍ली में वैट कम होने के कारण पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपए प्रत‍ि लीटर गिरावट देखने को मिली है।  ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

डीजल के दाम भी स्‍थिर
डीजल की कीमत की बात करें तो लगातार 65वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।


महानगरों में पेट्रोल- डीजल का भाव

शहर               पेट्रोल       डीजल
मुंबई              109.98     94.14
भोपाल            107.23     90.87
पटना             105.92     91.09
कोलकाता      104.67     89.79
चेन्नई             101.40     91.43
बेंगलुरु           100.58    85.01
रांची              98.52      91.56
लखनऊ         95.28      86.80
दिल्ली            95.41      86.67
चंडीगढ़          94.23      80.09
नोएडा            95.51      87.01
पोर्ट ब्लेयर       82.96      77.13

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलते हैं।

 ये भी पढ़ें-
Ola Electric scooter की रेंज पर उठे सवाल, कंपनी ने बताई असल वजह, Ather Energy ने कसा तंज
महंगी हो रहीं WagonR जैसी कारें, पाक सरकार ने बढ़ाई federal excise duty
आखिर Mercedes की कारों को क्यों पसंद नहीं कर रहे ग्राहक, BMW ने 5 साल से बिक्री में टॉप रही कंपनी से
Maruti Baleno Facelift के लिए करें बस थोड़ा सा इंतजार, नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में मिलेंगे बेहद खास फीचर्स

 

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra