Petrol Diesel Price Today, 27 Feb 2022: क्रूड ऑयल के दामों में राहत, आपके शहर में देखें आज के रेट

Published : Feb 27, 2022, 08:18 AM IST
Petrol Diesel Price Today, 27 Feb 2022: क्रूड ऑयल के दामों में राहत, आपके शहर में देखें आज के रेट

सार

यह लगातार 114वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के सभी राज्‍य के लोगों के लिए दाम वही होंगे जो शनिवार को थे। इस समय से क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price) 96 डॉलर से ऊपर बने हुए हैं। 

ऑटो डेस्क, Petrol Diesel Price Today, 27 Feb 2022 :  इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारतीय सरकारी कंपनियों ने दाम स्थिर रखे हैं। यह लगातार 114वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के सभी राज्‍य के लोगों के लिए दाम वही होंगे जो शनिवार को थे। इस समय से क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price) 96 डॉलर से ऊपर बने हुए हैं। इस सप्ताह क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। आज  सुबह की स्थिति के मुताबिक WTI Crude Oil (Nymex) का रेट 91.59 डॉलर प्रति बैरल है, वहीं Brent Crude Oil का रेट 97.93 डॉलर प्रति बैरल है।  
ये भी पढ़ें-  BMW की लग्जरी कार का इंतजार खत्म, कंपनी ने शुरू की X4 की बुकिंग, देखें डिटेल

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले रविवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। आपको बता दें क‍ि बीते दिनों दिल्‍ली में वैट कम होने के कारण पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपए प्रत‍ि लीटर गिरावट देखने को मिली है।  ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- Skoda Slavia ने लॉन्चिंग से पहले दिया धमाकेदार ऑफर, नहीं होगी लग्जरी कार के मेंटेनेंस की चिंता, देखें डिटेल

डीजल के दाम भी स्‍थि‍र
डीजल की कीमत की बात करें तो लगातार 51वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें- आ गई न्यू Maruti Suzuki WagonR, कम कीमत में मिलेंगे लग्जरी कारों वाले फीचर, जबरदस्त माइलेज

महानगरों में पेट्रोल- डीजल का भाव

शहर               पेट्रोल       डीजल
मुंबई              109.98     94.14
भोपाल            107.23     90.87
पटना             105.92     91.09
कोलकाता      104.67     89.79
चेन्नई             101.40     91.43
बेंगलुरु           100.58    85.01
रांची              98.52      91.56
लखनऊ         95.28      86.80
दिल्ली            95.41      86.67
चंडीगढ़          94.23      80.09
नोएडा            95.51      87.01
पोर्ट ब्लेयर       82.96      77.13

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  
ये भी पढ़ें- Citroen C3 की आ गई लॉन्चिंग डेट, इसके लुक पर भी हो जाएंगे फिदा, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलते हैं।

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra