भारत में इन 5 इलेक्ट्रिक कारों को सीधी टक्कर देगी Tesla, 3 तो कीमत में करीब 15 लाख तक सस्ती

Published : Jul 18, 2025, 01:14 PM IST

टेस्ला इलेक्ट्रिक कार ने इंडियन सरजमीं पर अपना कदम रख दिया है। कंपनी द्वारा Tesla Model Y को भारत में लॉन्च किया गया है। भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट में यह कड़ी महंगी और बड़ी गाड़ियों को टक्कर देने वाली है। आईए उन 5 के बारे में जानते हैं। 

PREV
18
भारत में टेस्ला की एंट्री

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अब अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला ने एंट्री कर ली है। कंपनी का पहला शो रूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स BKC में ओपन हुआ है। इतना ही नहीं, कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। कार की कीमत 59.89 लाख रुपए है।

28
टेस्ला की कौन-सी कार आई?

फिलहाल टेस्ला ने Model Y इलेक्ट्रिक कार के दो वेरिएंट को लॉन्च किया है। भारत में आते ही यह कार लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। यह कार कई मामलों में कुछ बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी। घबराएं नहीं, उसमें महिंद्रा और टाटा का नाम नहीं है।

38
किन गाड़ियों से होगी Model Y की टक्कर?

Tesla Model Y कार भारत में धूम मचा सकती है। इसमें मिलने वाली लग्जरी फीचर्स और पावरफुल बैटरी कई बड़ी कंपनियों के लिए चुनौती हो सकती है। इसमें बीएमडब्ल्यू, ह्युंडई, किआ और BYD का नाम आएगा। चलिए उन 5 कारों के बारे में जानते हैं, जिनके लिए टेस्ला सिरदर्द बनेगा।

48
1. BMW ix (बीएमडब्ल्यू आईएक्स7)

BMW कार का नाम सुनकर आप चौंक जरूर गए होंगे। इसकी पहचान किसी से छीपी नहीं है। इसी की ix7 मॉडल एक कॉम्पैक्ट SUV कार है। इसकी टक्कर टेस्ला मॉडल Y से होने वाली है। इसमें आपको 66.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इस की रेंज 417 से 440 किमी तक है। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 66.90 लाख रुपए है।

58
2. Hyundai Ioniq5 (हुंडई आयोनिक 5)

टेस्ला मॉडल Y कार Hyundai की आयोनिक इलेक्ट्रिक कार टक्कर दे सकती है। भारत में उपलब्ध यह कार पूरी तरह से SUV इलेक्ट्रिक है। इसमें 72.6 kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज होने पर यह 630 किमी दूरी तक कर सकती है। इसमें 12.3 इंच बड़ी स्क्रीन, ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती है। इसकी कीमत शुरुआत में 46.05 लाख (एक्स शो रूम) है।

68
3. BYD Sealion 7 (बीवाईडी सीलियन 7)

टेस्ला मॉडल Y भारत में BYD Sealion 7 को भी टक्कर दे सकती है। यह कार भी इसी साल 2025 फरवरी महीने में लॉन्च हुई थी और मार्च में इसकी डिलीवरी स्टार्ट हुई थी। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसकी रेंज 567 किमी प्रीमियम और 541 किमी (परफॉर्मेंस) है। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 48.90 लाख रुपए है।

78
4. Volvo XC40 Recharge (वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज)

EX40 के नाम से जाना जाने वाला इलेक्ट्रिक कार Volvo XC40 Recharge एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV कार है। इसमें आपको सिंगल और ड्युअल दोनों मोटर मिलते हैं। इस कार में 78 kWh की बैटरी लगाई गई है। एक बार इसे फूल चार्ज कर दिया जाए, तो यह 418 किमी दूरी तक कर सकती है। केवल 4.9 सेकंड में यह कार 0 से 100 की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 45.90 लाख रुपए है।

88
5. Kia EV 6 (किआ ईवी 6)

Tesla की भारत आई कार Kia EV 6 को भी कड़ी टक्कर दे सकती है। इसमें आपको 77.4 kWh बैटरी मिलता है। एक बार चार्ज होने के बाद यह 708 किमी तक चल सकती है। भारत में इसकी कीमत 65.97 लाख रुपए है। इसका डिजाइन बेहद आकर्षक और आधुनिक टेक्नोलॉजी से बना हुआ है।

Read more Photos on

Recommended Stories