
Automobile Desk: कार खरीदने से पहले लोग उसकी बेहतर माइलेज के बारे में जरूर जानना चाहते हैं। कई बार ऐसा होता है, कि गाड़ी लेने के बाद माइलेज बढ़िया नहीं मिलता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल से ज्यादा सीएनजी गाड़ियों को लोग वैल्यू देना शुरू कर चुके हैं, क्योंकि इसकी प्रेफरेंस बढ़ जाती है। लेकिन इसके बावजूद भी सीएनजी सिलेंडर में बूट स्पेस को लेकर परेशानी हो जाती है। रियल में बूट स्पेस वाली जगह पर सीएनजी सिलेंडर रहते हैं। ऐसे में सामान रखने में समस्या होती है।
अगर आप दमदार माइलेज के साथ-साथ आपको बढ़िया बूट स्पेस चाहिए, तो ड्युअल सिलेंडर CNG कार के खरीदना बेस्ट चॉइस हो सकता है। इन कारों में आपको काफी बूट स्पेस मिल जाता है। इसके अलावा गाड़ी की माइलेज का भी भरोसा मिल जाता है। चलिए हम आपको 5 ड्युअल सिलेंडर CNG कार के बारे में बताते हैं।
देश की पॉपुलर कार कंपनी Tata Motors ने पहली बार Tata Altroz CNG कार को ड्युअल सिलेंडर के साथ पेश किया था। यह कार माइलेज के मामले में किसी से कम नहीं है। ये कार किलोग्राम पर 26.2 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी कीमत पर जाएं, तो भारतीय बाजार में एक्स शो रूम कीमत 7.59 लाख रुपए है।
Hyundai कंपनी की तरफ से बजट फ्रेंडली कार के तौर पर यह Exter आती है। यह एक कॉम्पैक्ट SUV कार है। इसकी शुरुआती कीमत 8.64 लाख रुपए (एक्स शो रूम) है। इस Hyundai Exter CNG कार की माइलेज पर नजर डालें, तो कंपनी के दावे के मुताबिक ये कार 27.1 km/kg तक आसानी से जा सकती है।
Tata Tiago CNG में भी आपको ड्युअल सिलेंडर मिल जाते हैं। इसकी माइलेज पर नजर डालें, तो कंपनी के दावे के मुताबिक यह 26.49 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है। इसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपए है। ऐसे में आपको माइलेज के लिए CNG कार घर लाना है, तो मिडिल क्लास फैमिली के लिए यह बेस्ट कार है।
Hyundai Aura CNG कार में भी आपको कंपनी ने दो सिलेंडर का ऑप्शन दे रखा है। इसकी बूट स्पेस भी काफी बेहतर है। इसकी शुरुआती कीमत 9.11 लाख रुपए एक्स शो रूम है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार 28 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है। ऐसे में इसे भी आप आसानी से घर ला सकते हैं।
Tata की यह दूसरी कार है, जो ड्युअल सिलेंडर के साथ आती है।Tata Altroz के अलावा इसमें भी शानदार सिस्टम मिलता है। इस कार में 2 सिलेंडर के साथ-साथ बढ़िया बूट स्पेस भी मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह 26.49 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है। इसकी शुरुआती कीमत 8.38 लाख रुपए (एक्स शो रूम) है।