ये रही भारत की 5 सबसे महंगी लग्जरी कारें, 2 की कीमत देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Published : Jul 14, 2025, 09:28 AM IST

Top 5 Most Expensive Car in India: भारत में ऑटोमोबाइल बाजार काफी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। आपको मार्केट में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें मिल जाएंगी। चलिए आज हम आपको भारत की 5 सबसे महंगी लग्जरी गाड़ियों के बारे में बताते हैं। 

PREV
18
भारत में ऑटोमोबाइल का विस्तार

कार के मामले में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार इस समय काफी बड़ा बन चुका है। जिस तरह से महंगाई बढ़ चुकी है, ठीक उसी तरह लोगों को महंगी कार खरीदने का शौक भी बढ़ गया है। लोगों में परचेजिंग पावर भी पहले से ज्यादा हो गई है। अब लोग लग्जरी और कॉस्टली कारें खरीद रहे हैं।

28
लग्जरी कारों की कीमत हाई

भारत में हर किसी के लिए लग्जरी कार खरीद लेना आसान नहीं है, क्योंकि उनकी कीमत आम आदमी के बजट से काफी गुना अधिक होता है। इन महंगी कारों को खरीदने के लिए भारी रकम इकठ्ठा करना पड़ता है। ऐसे में कोई बड़े बिजनेसमैन या नेता, सेलिब्रिटी ही इनमें घूम सकते हैं।

38
भारत की 5 सबसे महंगी कारें

इसी बीच आज हम आपको भारत की 5 सबसे महंगी कारों के बारे में बताएंगे। कई की कीमत तो इतनी ज्यादा है कि, आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है, कि वो इसे खरीद ले। इतना ही नहीं, इनकी कीमत 10 फॉर्च्यूनर के बराबर हो जाती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

48
1. Rollce Royce Phantom

भारत की मोस्ट एक्सपेंसिव कारों की लिस्ट में Rollce Royce Phantom का नाम आता है। यह कार केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसकी कीमत 8.99 करोड़ रुपए से शुरू होती है और 10.48 करोड़ रुपए तक जाती है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियर मिलता है।

58
2. Lamborghini Revuelto

लग्जरी और महंगी कारों की लिस्ट में Lomborghini Revuelto का नाम भी आता है। आपने इस कार के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक हाइब्रिड हाइपरकार है, जिसकी कीमत 8.89 करोड़ रुपए के करीब है। इसमें 6.5 लीटर प्लग इन हाइब्रिड इंजन लगाया गया है। 2.5 सेकंड में यह कार 0-100 kmph तक पहुंच जाती है।

68
3. Rollce Royce Spectre

Rollce Royce Spectre भी महंगी कारों की लिस्ट में आती है, जो भारत में उपलब्ध है। एक एक इलेक्ट्रिक कार है। इसके अंदर होने वाला इलेक्ट्रिक मोटर 577 PS की पावर जेनरेट करता है। एक बारफुल चार्ज करने पर 520 km आसानी से चल सकती है। इसकी कीमत 7.50 करोड़ रुपए है।

78
4. Ferrari SF90 Stradale

Ferrari कार का नाम आपने फिल्मों में जरूर सुना होगा। यह कार भी भारत में मौजूद है। जी हां, Ferrari SF90 Stradale की कीमत 7.50 करोड़ रुपए से शुरू होकर 8.61 करोड़ रुपए तक जाती है। यह कंपनी की पहली प्लग इन हाइब्रिड है। 2.5 सेकंड में यह 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

88
5. Mercedes-Benz Maybach S-Class

Mercedes Benz Maybach S Class भी भारत की महंगी कारों की लिस्ट में आती है। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से शुरू होती है। यह अपनी प्रीमियम इंटीरियर, आधुनिक टेक्नोलॉजी और शानदार राइड का अनुभव देती है।

Read more Photos on

Recommended Stories