
ऑटो डेस्क : दिवाली पर कार नहीं खरीद पाएं हैं तो कोई बात नहीं ऑफर्स अभी भी जारी हैं। नया साल आने से पहले घर में नई कार खड़ी कर सकते हैं। अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Volkswagen की कारों पर 2.8 लाख रुपए यानी करीब 3 लाख तक का बंपर डिस्काउंट चल रहा है। आप Taigun मिड-साइज SUV, वर्टस मिड-साइज सेडान और लार्ज Tiguan SUV खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। हालांकि, इन कारों पर डिस्काउंट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है।
नवंबर में Taigun पर 1.5 लाख रुपए डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 115 hp, 1.0 TSI का इंजन लगा है। एंट्री लेवल के मॉडल्स की कीमत लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए 69,000 रुपए तक सस्ती हो गई है। हालांकि इन पर कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। इसके अलावा 150hp, 1.5 TSI इंजन से लैस चुनिंदा ताइगुन वैरिएंट पर स्पेशल प्राइस ऑफर भी कंपनी कर रही है, जो एक्सचेंज और दूसरे बेनिफिट मिलाकर 1.37 लाख रुपए तक पहुंच जाती है। कंपनी MY2023 मॉडल पर 50,000 रुपए तक और दो एयरबैग वाले पुराने वेरिएंट के लिए एडिशनल 40,000 रुपए की छूट जा रही है। MY2023 Taigun GT 1.5 TSI क्रोम और GT 1.5 TSI DSG पर 2.8 लाख रुपए तक की अधिकतम छूट है।
दो एयरबैग वाले MY2023 टॉप वैरिएंट Virtus को खरीदने पर 1.9 लाख रुपए की बचत कर सकते हैं। एंट्री-लेवल कंफर्टलाइन और हाईलाइन वैरिएंट लेने पर 76 हजार रुपए तक की छूट पा सकते हैं। 2023 हाईलाइन ट्रिम पर 2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट चल रहा है। 150hp की पावर , 1.5-लीटर इंजन वाली Virtus के कुछ वैरिएंट पर 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज और लॉयल्टी बेनिफिट्स कस्टमर्स को मिल रहा है। MY 2023 मॉडल पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट कंपनी दे रही है, जबकि दो एयरबैग वाले मॉडल पर 40,000 रुपए की एडिशनल छूट मिल रही है।
इस फ्लैगशिप कार पर सीधे-सीधे 1 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट पा सकते हैं। MY2023 मॉडल पर 75,000 रुपए की छूट पा सकते हैं। टिगुआन पर लॉयल्टी बोनस कंपनी नहीं दे रही है लेकिन बायर्स 75,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। इसी महीने अगर VW Tiguan पर मैक्सिमम डिस्काउंट और बेनिफिट्स मिलाकर 2.4 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
थार पर 3.5 लाख की छूट? जानिए क्या है पूरा मामला
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi