
Xiaomi YU7 Electric SUV: चीन की फेमस इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी (Xiaomi) इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने एसयू7 इलेक्ट्रिक सेडान से दुनिया को हैरान करके रख दिया है। इसी बीच अब कंपनी ने नई YU7 SUV की प्राइस भी रिलीज कर दी है। हालांकि, अभी केवल चीन में ही लॉन्च की गई है। मार्केट में इसे खरीदने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइनें लगी हैं। चलिए इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन से लेकर सभी खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ एक आकर्षक लुक के लिए भी जाना जा रहा है। इसके डाइमेंशन पर नजर डालें, तो SUV 4,999 mm लंबी, 1,996 mm चौड़ी, और 1,600 ऊंची है। इसका व्हीलबेस 3,000 mm है। इसके अलावा हाइलाइट्स देखते हैं।
इसके बेस स्टैंडर्ड शुरुआती कीमत CNY 253, 500 (करीब 30.25 लाख), प्रो वेरिएंट CNY 279,900 (33.4 लाख), मैक्स वेरिएंट CNY 329,900 (करीब 39.37 लाख) रुपए तय की गई है। इसमें गौर करने वाली यह है कि अपने कंपटीटर टेस्ला मॉडल Y से इसका प्राइस CNY 10,000 (करीब 1.2 लाख) कम है।
चीन में इसकी बिक्री ने सनसनी मचा दी है। इसका CNY 20,000 (करीब 2.4 लाख) के टोकन अमाउंट के साथ बुकिंग स्टार्ट है। बुकिंग पर नजर डालें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक YU7 ने केवल 3 मिनट के भीतर 2 लाख बुकिंग कर डाली। वहीं, Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान को पहले 27 मिनट में 50 हजार बुकिंग और पहले 24 घंटे में 90 हजार बुकिंग मिली थी।
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi