
Car Rental in Goa: गोवा जाने का प्लान तो सब बना लेते हैं, लेकिन वहां पहुंचते ही सबसे बड़ी टेंशन होती है, 'कहीं आना-जाना'। एयरपोर्ट से होटल तक की एक टैक्सी राइड ही आपके बजट को बिगाड़ सकती है। ऊपर से हर जगह के लिए अलग टैक्सी करना और हर बार मोल-भाव (Bargaining) करना सिरदर्द बन जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप टैक्सी के भारी-भरकम खर्च से बच सकते हैं? जी हां, आप मात्र ₹1,200 रोजाना के शुरुआती खर्च पर अपनी मनपसंद कार रेंटल पर ले सकते हैं और बेफिक्र होकर पूरा गोवा घूम सकते हैं।
गोवा में खुद कार ड्राइव करने का मजा ही कुछ और है। न किसी ड्राइवर की किच-किच और न ही बार-बार पैसे देने की टेंशन। आप जहां चाहें, जितनी देर चाहें रुक सकते हैं। इससे आपको ज्यादा परेशानी भी नहीं होती है और आप अफनी मर्जी के मालिक होते हैं।
Maruti Swift (Manual): ₹1,200 प्रतिदिन (बजट ट्रिप और कपल्स के लिए बेस्ट)
Maruti Baleno (Manual): ₹1,300 प्रतिदिन
Maruti Baleno (Automatic): ₹1,700 प्रतिदिन
Maruti Swift (Automatic): ₹1,600 प्रतिदिन
Maruti Ignis (Automatic): ₹1,500 प्रतिदिन
Hyundai i20 (Manual): ₹1,500 प्रतिदिन
Mahindra Thar (Convertible/Hard Top): ₹3,800 प्रतिदिन
Mahindra Thar Roxx (Automatic): ₹6,000 प्रतिदिन
Maruti Suzuki Jimny (Automatic): ₹3,000 प्रतिदिन
Mahindra Thar (Manual): ₹3,500 प्रतिदिन
Maruti Ertiga (Manual): ₹2,300 प्रतिदिन
Brand New Nexa XL6 (Manual): ₹2,500 प्रतिदिन
Kia Carens (Manual): ₹2,700 प्रतिदिन
Toyota Innova Crysta (Manual/Automatic): ₹3,000-₹3,500 प्रतिदिन
Innova Hycross (Automatic): ₹3,800 प्रतिदिन
Toyota Fortuner (Automatic): ₹7,000 प्रतिदिन
Hyundai Creta (Manual/Automatic): ₹2,500-₹3,500 प्रतिदिन
Hyundai Alcazar (Automatic): ₹3,800 प्रतिदिन
Hyundai Venue/Sonet (Automatic): ₹2,800 प्रतिदिन
आजकल बुकिंग करना बहुत आसान हो गया है। आपको बस अपनी पसंदीदा कार चुननी है और व्हाट्सएप या कॉल के जरिए अपनी डेट्स कन्फर्म करनी हैं। कोशिश करें कि अपनी ट्रिप से कम से कम एक हफ्ता पहले बुकिंग कर लें, ताकि सीजन के समय आपको अपनी पसंद की कार मिल सके।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई कारों की रेट लिस्ट, नियम और अन्य जानकारी fastcargoa.com से ली गई है। कार बुक करने से पहले कृपया उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ताजा रेट्स और शर्तों की जांच जरूर कर लें, क्योंकि सीजन, उपलब्धता और अलग-अलग वेबसाइट्स के अनुसार कीमतों में बदलाव हो सकता है। आप अलग-अलग कार सर्विस साइट्स से भी कार बुकिंग कर सकते हैं।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।