Best Family Scooter: होंडा एक्टिवा 6G या एक्टिवा 125, कौन सा है फैमिली के लिए बेस्ट?

Published : Nov 10, 2026, 03:48 PM IST

Best Family Scooter in India: अगर आप नया स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो होंडा एक्टिवा 6G और एक्टिवा 125 दोनों बेहतरीन ऑप्शन हैं। कीमत, माइलेज, इंजन परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में इनमें कुछ अंतर हैं।

PREV
15
रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कौन सा है बेस्ट?

भारत में स्कूटर का नाम आते ही सबसे पहले 'होंडा एक्टिवा' याद आता है। सालों से परिवारों का भरोसा जीतने वाले इस ब्रांड के दो मेन मॉडल अब बाजार में हैं - होंडा एक्टिवा 6G और एक्टिवा 125।

करोड़ों घरों में 110cc स्कूटर के तौर पर एक्टिवा 6G सुपरहिट है, तो वहीं थोड़ा बड़ा साइज और ज्यादा पावर के साथ एक्टिवा 125 भी कड़ी टक्कर दे रहा है। इन दोनों के बीच चुनाव सिर्फ स्पीड का नहीं है, बल्कि यह आपकी डेली जरूरतों, बजट और कंफर्ट पर निर्भर करता है। आइए इनके फीचर्स, कीमत और टेक्निकल डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

25
फैमिली की पसंद - एक्टिवा स्कूटर्स

एक्टिवा सीरीज का फैमिली फेवरेट होने का सबसे बड़ा कारण इसका मजबूत 'मेटल बॉडी' डिजाइन है। सब्जी-राशन लाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या ट्रैफिक में आसानी से निकलना हो, यह हर काम के लिए परफेक्ट है।

एक्टिवा 6G सिंपल है और शानदार माइलेज देता है। इसका वजन कम है, इसलिए इसे बैलेंस करना भी काफी आसान है।

वहीं, एक्टिवा 125 उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सड़क पर थोड़ी दमदार मौजूदगी चाहते हैं और डिजिटल डिस्प्ले जैसी लेटेस्ट तकनीक पसंद करते हैं।

होंडा की 'साइलेंट स्टार्ट एसीजी' (ACG Starter) और 'एनहांस्ड स्मार्ट पावर' (eSP) तकनीक इन दोनों स्कूटर्स में मौजूद है।

35
फीचर्स: सादगी बनाम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

होंडा एक्टिवा 6G आसान और उपयोगी फीचर्स के साथ आता है। इसके बेस वेरिएंट में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। पेट्रोल भरवाने के लिए सीट उठाने का झंझट नहीं है, बाहर ही डबल-लिड फ्यूल फिलर कैप दिया गया है। टॉप वेरिएंट में 'H-Smart' की टेक्नोलॉजी के साथ कीलेस स्टार्ट, स्मार्ट अनलॉक और रिमोट से स्कूटर ढूंढने का ऑप्शन मिलता है। साथ ही, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन भी है।

वहीं, एक्टिवा 125 में 4.2 इंच का डिजिटल TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके टॉप मॉडल में भी H-Smart की मिलती है। इसके अलावा, फोन चार्ज करने के लिए फ्रंट ओपन ग्लव बॉक्स में USB Type-C पोर्ट और प्रीमियम लुक के लिए क्रोम फिनिशिंग भी दी गई है।

45
वेरिएंट और कीमतें (एक्स-शोरूम)

बजट की बात करें तो एक्टिवा 6G कम कीमत में आता है, जबकि एक्स्ट्रा फीचर्स के कारण एक्टिवा 125 थोड़ा महंगा है।

होंडा एक्टिवा 6G वेरिएंट की कीमतें:

स्टैंडर्ड (Standard) – ₹76,358

25 ईयर एनिवर्सरी एडिशन (25 Year Anniversary Edition) – ₹85,339

डीलक्स (Deluxe) – ₹87,011

स्मार्ट (Smart) – ₹91,482

होंडा एक्टिवा 125 वेरिएंट की कीमतें:

25 ईयर एनिवर्सरी एडिशन (25 Year Anniversary Edition) – ₹89,656

डीएलएक्स (DLX) – ₹91,679

एच-स्मार्ट (H-Smart) – ₹96,122

55
आपके लिए कौन सा स्कूटर है सही?

अगर आपको रोज ऑफिस जाने के लिए अच्छा माइलेज चाहिए, तंग गलियों में आसानी से चलाने के लिए हल्का स्कूटर चाहिए और आप कम बजट में फैमिली स्कूटर देख रहे हैं, तो आप आंख बंद करके होंडा एक्टिवा 6G ले सकते हैं।

लेकिन अगर आपको पीछे किसी को बिठाकर स्पीड और बैलेंस के साथ जाना है, डिजिटल TFT स्क्रीन, मोबाइल चार्जिंग, फ्रंट स्टोरेज, डिस्क ब्रेक की सेफ्टी और क्रोम लुक चाहिए, तो एक्टिवा 125 को चुनें।

कम मेंटेनेंस और बजट प्राइस चाहने वालों के लिए 6G बेस्ट है। अगर आप थोड़ा बजट बढ़ाकर मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं, तो 125 की तरफ जा सकते हैं।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Photos on

Recommended Stories