Honda Elevate Facelift 2026 Launch: क्रेटा-सेल्टॉस की बढ़ी टेंशन! 360° कैमरा से लैस आई नई SUV

Published : Oct 06, 2026, 05:22 PM IST
Honda Elevate Facelift 2026

सार

New Honda Elevate Launched: होंडा ने भारत में एलिवेट फेसलिफ्ट लॉन्च कर दिया है। नई SUV में 360° कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, नया फ्रंट लुक और कनेक्टेड टेललाइट्स जुड़े हैं।

Honda Elevate Facelift 2026 Launched in India: अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक मजबूत और भरोसेमंद मिड-साइज एसयूवी घर लाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। होंडा कार्स इंडिया ने आज, 6 अक्टूबर को भारतीय बाजार में अपनी पसंदीदा एसयूवी होंडा एलिवेट का नया फेसलिफ्ट मॉडल आधिकारिक तौर पर उतार दिया है। 2023 में पहली बार लॉन्च होने के बाद यह इस गाड़ी का पहला बड़ा अपडेट है। सबसे खास बात यह है कि पूरी दुनिया में भारत वह पहला देश बना है, जहां होंडा ने इस नए अवतार को सबसे पहले पेश किया है। हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टॉस (Kia Seltos), मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी गाड़ियों के दबदबे वाले इस सेगमेंट में होंडा ने उन कमियों को दूर किया है, जिनकी मांग ग्राहक लंबे समय से कर रहे थे।

होंडा नई एलिवेट बाहर से कितनी बदल गई?

नया फ्रंट लुक

कार के बेसिक शेप और साइज में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है, लेकिन इसका चेहरा अब पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखता है। आगे की तरफ नए पैटर्न वाली ग्रिल दी गई है, जिसमें स्टाइलिश कट्स वाले LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) फिट किए गए हैं।

बोनट पर होंडा का लोगो और पीछे का लुक

पहले लोगो ग्रिल पर लगा होता था, जिसे अब थोड़ा ऊपर उठाकर बोनट की लाइन पर शिफ्ट कर दिया गया है। इससे गाड़ी का स्टांस काफी बोल्ड लगता है। टेलगेट पर अब आज के ट्रेंड के हिसाब से आपस में जुड़ी हुई (कनेक्टेड) LED टेललाइट्स मिलती हैं, जो रात के समय बेहद प्रीमियम दिखती हैं।

Honda Elevate 2026 में अंदर का केबिन कैसा है?

हल्का और खुला केबिन: गाड़ी के अंदर बैठते ही आपको बदलाव साफ महसूस होगा। होंडा ने इंटीरियर को पहले से काफी रिच बनाया है। इंटीरियर में अब ब्राइट और लाइट कलर थीम के साथ नई सीट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है।

एम्बिएंट लाइटिंग: डैशबोर्ड और दरवाजों पर एम्बिएंट लाइट्स जोड़ी गई हैं, जो रात के सफर में गाड़ी को अंदर से लग्जरी कार जैसा फील देती हैं।

360-डिग्री कैमरा: पहले ग्राहकों को यह कैमरा अलग से एक्सेसरी के तौर पर लगवाना पड़ता था, लेकिन अब कंपनी ने इसे फैक्ट्री से फिट करके दिया है। तंग गलियों और पार्किंग में यह फीचर बड़े काम आता है।

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स: गर्मियों के लंबे सफर में पसीने की टेंशन खत्म करने के लिए आगे की दोनों सीटों पर हवा फेंकने वाला वेंटिलेशन फीचर दे दिया गया है।

New Honda Elevate: इंजन में क्या बदला, हाइब्रिड आया या नहीं?

अगर आप यह सोच रहे थे कि इसमें कोई नया टर्बो या होंडा सिटी वाला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। होंडा ने इसके मैकेनिकल पार्ट में कोई बदलाव नहीं किया है: इसमें वही पुराना आजमाया हुआ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। ये इंजन 121 हॉर्सपावर की ताकत और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी (CVT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प बना रहेगा। यानी कार चलाने का एक्सपीरिएंस, पावर और माइलेज पहले जैसा ही स्मूथ और रिलाएबल रहेगा। जो लोग सिंपल और झंझट-मुक्त पेट्रोल कार चाहते हैं, उनके लिए यह इंजन आज भी बेस्ट है।

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट 2026 की संभावित कीमत

होंडा ने इस नई एलिवेट की प्री-बुकिंग ₹21,000 के टोकन अमाउंट के साथ पहले ही शुरू कर दी थी। पुराने मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹11.81 लाख से शुरू होकर ₹16.36 लाख तक जाती थी। चूंकि नए मॉडल में 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और नया डिजाइन जैसे बड़े अपडेट जुड़े हैं, इसलिए इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में थोड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kia ने खोला ऑफर्स का पिटारा! Carens Clavis पर कैश से लेकर एक्सचेंज बोनस तक, बचेंगे 95 हजार
भारत में Tesla का जलवा! Model Y की बिक्री 1,000 पार, सितंबर में टूटा अब तक का रिकॉर्ड