Royal Enfield Bullet 350: देश की सड़कों पर रॉयल इनफील्ड कंपनी ने जलवा बिखेर रखा है। एक से बढ़कर एक धांसू मॉडल मार्केट में आ चुकी है, जो ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। हालांकि, अधिक बजट होने के चलते सभी के लिए खरीदना आसान नहीं होगा।
देश में रॉयल इनफील्ड कंपनी की बाइक का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है। भारतीय सड़कों पर इस कंपनी की गाड़ियां जमकर फर्राटे भर रही हैं। पहले इस गाड़ी को खरीदने का शौक राजा लोग रखते थे, लेकिन अब के समय में इसे खरीदना काफी आसान हो गया है। बढ़ती महंगाई के साथ आम आदमी के पास कमाई के कई सारी सुविधाएं भी बढ़ चुकी हैं। ऐसे में अब बुलेट खरीदना कोई बड़ा काम नहीं है।
25
कम सैलेरी में बुलेट की सवारी
आज के समय में यह जरूरी नहीं है कि ज्यादा सैलरी कमाने वाले लोग ही बुलेट की सवारी कर सकते हैं, बल्कि कम तनख्वाह वाले भी इसका सपना पूरा कर सकते हैं। यदि आपके दिमाग में भी एक शानदार रॉयल इनफील्ड कंपनी की बुलेट लेने का विचार आ रहा है और आपकी सैलरी 25000 रुपए है, तो चिंता का करने की कोई बात नहीं है। आइए हम आपको बताएंगे, कि कैसे इतनी कम सैलरी में रॉयल इनफील्ड खरीद सकते हैं।
35
25000 सैलरी में कैसे खरीदें?
यदि आपकी मंथली सैलरी 25000 रुपए है, तो उसमें भी रॉयल इनफील्ड बुलेट खरीद सकते हैं। मगर यह फाइनेंस प्लान पर पूरी तरह से निर्भर करता है। आप रॉयल इनफील्ड कंपनी की बुलेट 350 लेना चाहते हैं, तो उसके लिए एक महीने की कमाई यानी 25 हजार रुपए डाउन पेमेंट के रूप में दे सकते हैं। उसके बाद लोन अमाउंट 1 लाख 69 हजार रुपए के करीब होगा। फिर वार्षिक ब्याज 9% तक हो सकता है।
45
EMI में भरना होगा
आप बचे हुए लोन अमाउंट को EMI के रूप में आसानी से भर सकते हैं। उसके लिए आपका पुराना सिविल स्कोर बेहतर होना चाहिए और बैंक स्टेटमेंट भी बढ़िया हो। उसके बाद आपको आसानी से 3 साल की अवधि तक के लिए 5000 से 7000 रुपए तक की ईएमआई मिल जाएगी। जो रकम बैंक द्वारा मंथली निर्धारित होगी, उसे आपको समय से भरना होगा। 25 हजार में आसानी से 5 से 7 हजार रुपए तक दे सकते हैं। इससे आपके पॉकेट पर जोर नहीं पड़ेगा।
55
रॉयल इनफील्ड बुलेट की खासियत
रॉयल इनफील्ड बुलेट की सबसे बड़ी खासियत उसका क्लासिक रेट्रो लुक और दमदार मेटल बॉडी है। यह इसे एक प्रतिष्ठित और मजबूत पहचान देता है। इसके अलावा इसका लॉन्ग स्ट्रोक इंजन कम RPM पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। शहर और हाइवे दोनों जगहों पर शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। बुलेट एक अलग रुतबा बनाता है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।