
Bike Brake Noise Fix Tips: इन दिनों देश के कई राज्यों में मौसम ने कहर बरपाया हुआ है। यूपी के प्रयागराज में तो लगातार बारिश से कॉलोनियों, सड़कों और घरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का काफी नुकसान हो रहा है। बिहार में भी नदियां उफान पर हैं और कटाव के चलते स्कूल तक नदी में समा रहे हैं। पहाड़ी राज्यों का हाल और भी बुरा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। इस भयंकर बारिश और जलभराव में भी लोगों को काम से अपनी बाइक या स्कूटी निकालनी पड़ रही है। लेकिन पानी और कीचड़ भरी सड़कों से गुजरने के बाद टू-व्हीलर के ब्रेक से 'चीं-चीं' की इरिटेटिंग आवाज आने लगती है, जो काफी कॉमन समस्या है। कई लोग इस आवाज से परेशान होकर सीधे सर्विस सेंटर या मैकेनिक के पास भागते हैं और फालतू में पैसे खर्च कर बैठते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर ही सिर्फ 5 मिनट में ठीक किया जा सकता है? आइए जानते हैं कैसे...
जलभराव और कीचड़ वाले रास्तों से गुजरने पर ब्रेक पैड्स (चाहे डिस्क ब्रेक हो या ड्रम ब्रेक) में बारीक रेत, मिट्टी और पानी घुस जाता है। जब आप ब्रेक लगाते हैं, तो यही मिट्टी पैड्स और रिम के बीच रगड़ खाती है, जिससे वो तीखी आवाज आती है। इससे ब्रेक की लाइफ भी कम होती है।
साफ पानी की तेज धार मारें
सबसे पहले एक पाइप या मग की मदद से पहिए के ब्रेक वाले हिस्से पर साफ पानी की तेज धार डालें। इससे ऊपर चिपकी हुई मोटी मिट्टी और कीचड़ तुरंत बह जाएगा।
पुराने टूथब्रश के इस्तेमाल से साफ करें
डिस्क ब्रेक के कैलिपर (जहां ब्रेक पैड होते हैं) के बीच में थोड़ा सा साबुन या शैम्पू का पानी डालें और एक पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। इससे अंदर फंसी बारीक रेत निकल जाएगी।
ड्रम ब्रेक के लिए सैंडपेपर
अगर आपकी पुरानी स्कूटी या बाइक में ड्रम ब्रेक हैं, तो पहिया निकालकर ब्रेक शू को एक बहुत ही हल्के सैंडपेपर (रेगमाल) से थोड़ा सा घिस लें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोछ दें। आवाज आनी बिल्कुल बंद हो जाएगी।
सूती कपड़े से पोछना न भूलें
पानी से धोने के बाद, किसी साफ और सूखे सूती कपड़े से ब्रेक डिस्क को अच्छी तरह पोछ लें ताकि वहां कोई नमी न बचे। वरना बाद में दिक्कत आ सकती है।
कई लोग ब्रेक की आवाज बंद करने के चक्कर में ब्रेक पर तेल (Oil) या ग्रीस लगा देते हैं। यह एक बहुत बड़ी गलती है। इससे ब्रेक स्लिप होने लगेंगे और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ सकता है। ब्रेक पैड्स को हमेशा सूखा और ऑयल-फ्री रखना चाहिए।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।