Toyota Car Offers: टोयोटा की कारों पर 13 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट!

Published : Oct 13, 2026, 06:02 PM IST
Toyota Car Offers: टोयोटा की कारों पर 13 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट!

सार

टोयोटा अक्टूबर में अपनी कारों पर भारी छूट दे रही है। ग्राहकों को 10,000 से 13.38 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। सर्वाधिक छूट लैंड क्रूजर 300 पर उपलब्ध है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।

नई दिल्लीः टोयोटा की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए अक्टूबर में शानदार ऑफर्स आए हैं। कंपनी अपनी ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर हाइराइडर से लेकर प्रीमियम एसयूवी लैंड क्रूजर 300 तक पर तगड़े फायदे दे रही है। अक्टूबर 2026 में मिलने वाले ये ऑफर्स मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से 10,000 रुपये से लेकर 13.38 लाख रुपये तक हैं। कारटॉक (CarToq) की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा फायदा लैंड क्रूजर 300 के 2025 मॉडल ईयर स्टॉक पर मिल रहा है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस, फाइनेंस बेनिफिट्स, टी सिक्योर (T Secure) पैकेज और एक्सेसरीज शामिल हैं। इसलिए यह मत सोचिएगा कि पूरी रकम सीधे कीमत से कम हो जाएगी।

ग्लैंजा और टैसर पर कितनी छूट?

टोयोटा ग्लैंजा पर पुरानी टोयोटा कार एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को 25,000 रुपये के कैश डिस्काउंट समेत कुल 40,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा योग्य सरकारी कर्मचारियों, ग्रामीण ग्राहकों और टी-स्पर्श (T-Sparsh) ग्राहकों को 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलेगा। सारे ऑफर्स मिला दें तो ग्लैंजा पर कुल 70,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं, टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर के नॉर्मल वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। इससे कुल फायदा 45,000 रुपये तक पहुंच जाता है। इसके नॉन-टर्बो और सीएनजी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये के कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट के साथ 40,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

हाइराइडर पर 1.25 लाख रुपये तक का फायदा

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का फाइनेंस बेनिफिट और पुरानी टोयोटा कार देने पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। अगर आप किसी दूसरी कंपनी की चुनिंदा कार एक्सचेंज करते हैं, तो 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा। साथ ही योग्य कॉर्पोरेट ग्राहकों को 25,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। लागू स्कीम्स और ग्राहक की योग्यता के हिसाब से हाइराइडर पर कुल फायदा 1.25 लाख रुपये तक जा सकता है। इसके नियोड्राइव (Neodrive) और सीएनजी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और योग्य ग्राहकों के लिए एक्सचेंज व फाइनेंस बेनिफिट्स भी मौजूद हैं।

रुमियन और हाइलक्स के ऑफर्स

टोयोटा रुमियन के नियोड्राइव वेरिएंट पर 15,000 रुपये और सीएनजी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। पिकअप ट्रक टोयोटा हाइलक्स पर भी वेरिएंट के हिसाब से एक्सेसरी बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसके VX 4x4 AT वेरिएंट पर 39,000 रुपये तक, GX 4x2 AT वेरिएंट पर 37,000 रुपये तक और GX 4x4 AT वेरिएंट पर 10,700 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं।

कैमरी पर 3.27 लाख तक की छूट

टोयोटा कैमरी एलिगेंट एडिशन (Elegant Edition) पर 1.75 लाख रुपये का फ्लैट कैश डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज बेनिफिट्स, टी सिक्योर पैकेज और एक्सेसरीज को मिलाकर इस पर कुल फायदा 3,27,416 रुपये तक हो सकता है। वहीं, कैमरी स्प्रिंट एडिशन (Sprint Edition) पर 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। बाकी लागू ऑफर्स को जोड़ लें तो इस पर कुल 2,77,416 रुपये तक की छूट मिल सकती है। कंपनी चुनिंदा डील्स पर 2.60 लाख रुपये तक के फाइनेंस बेनिफिट्स भी दे रही है।

लैंड क्रूजर 300 पर 13.38 लाख तक का बंपर ऑफर

टोयोटा का सबसे बड़ा ऑफर लैंड क्रूजर 300 के 2025 मॉडल ईयर स्टॉक पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पर अधिकतम 13,37,980 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 7 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 7.30 लाख रुपये तक का फाइनेंस बेनिफिट, पुरानी टोयोटा कार एक्सचेंज करने पर 50,000 रुपये, 5,37,980 रुपये का टी सिक्योर पैकेज और 50,000 रुपये का एक्सेसरी या एक्सटीरियर पैकेज शामिल है। ये सभी फायदे नियम और शर्तों के अधीन हैं।

दूसरी तरफ, टोयोटा फॉर्च्यूनर नियोड्राइव पर 59,000 रुपये तक और लीजेंडर नियोड्राइव पर 47,000 रुपये तक के कैश बेनिफिट्स लिस्ट किए गए हैं। डीलरशिप, वेरिएंट, स्टॉक, ग्राहक की कैटेगरी, एक्सचेंज और फाइनेंस स्कीम्स के हिसाब से इन ऑफर्स में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप पर जाकर सही ऑफर्स और योग्यता की शर्तें जरूर चेक कर लें।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Skoda Kushaq Price Hike: स्कोडा कुशाक खरीदने का प्लान है? जान लें ये नया अपडेट
सिंगल चार्ज में 600 किमी की रेंज, आ रही है फॉक्सवैगन की नई इलेक्ट्रिक SUV