Hyundai Bayon: Venue से बड़ी, Creta से छोटी! नई SUV को लेकर Hyundai ने किया बड़ा ऐलान

Bimla Kumari   | CMS
Published : Sep 14, 2026, 04:15 PM IST
Hyundai Bayon

सार

Hyundai New SUV: हुंडई मोटर इंडिया ने Bayon की भारत एंट्री कन्फर्म की। यह ‘इंटेलीजेंट एसयूवी’ फ्रांस के Bayonne शहर से प्रेरित नाम रखती है। पोजिशनिंग Venue से ऊपर, Creta से नीचे होगी। Bc4i कोडनेम के साथ टेस्टिंग में दिखी, लंबाई लगभग 4.18 मीटर और 1.2-लीटर व 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल की उम्मीद।

Hyundai SUV 2026: भारतीय एसयूवी बाजार में Hyundai एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में है। Hyundai Motor India ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि कंपनी भारत में अपनी नई SUV Bayon लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसे एक ‘इंटेलीजेंट एसयूवी’ के तौर पर पेश किया है। माना जा रहा है कि यह मॉडल Hyundai के मौजूदा SUV पोर्टफोलियो में एक नई जगह बनाएगा।

Bayon नाम के पीछे क्या है खास कहानी?

Hyundai के मुताबिक, Bayon नाम फ्रांस के खूबसूरत शहर Bayonne से लिया गया है। कंपनी इस नाम के जरिए शहर की जीवंत संस्कृति और गतिशीलता को नई SUV की पहचान से जोड़ना चाहती है। Hyundai का कहना है कि Bayon सिर्फ एक नया वाहन नहीं, बल्कि ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया मॉडल है।

Hyundai ने Bayon को लेकर क्या कहा?

Hyundai Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग ने कहा कि Bayon सिर्फ एक नई SUV नहीं है, बल्कि कंपनी की नई सोच को दर्शाती है। उनका कहना है कि Hyundai ग्राहकों को ऐसे इंटेलीजेंट और खास अनुभव देना चाहती है, जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को ज्यादा बेहतर और सुविधाजनक बना सकें।

Venue और Creta के बीच मिलेगी नई SUV

Bayon किसी मौजूदा मॉडल की जगह नहीं लेगी। इसकी पोजिशनिंग Hyundai Venue से ऊपर और Creta से नीचे होने की उम्मीद है। ऐसे में उन ग्राहकों के लिए यह एक नया विकल्प बन सकती है, जो Venue से ज्यादा बड़ी SUV चाहते हैं, लेकिन Creta के स्तर तक जाने से पहले एक अलग विकल्प तलाश रहे हैं।

कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। सीटिंग क्षमता और अन्य तकनीकी जानकारियां भी आने वाले समय में सामने आ सकती हैं।

टेस्टिंग के दौरान कई बार दिखी Bayon

Hyundai Bayon को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। टेस्टिंग मॉडल को BC4i कोडनेम के साथ स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लंबाई करीब 4.18 मीटर हो सकती है।

स्पाई तस्वीरों में SUV का डिजाइन काफी बोल्ड और बॉक्सी नजर आया है। इसमें स्लीक LED लाइट्स और आकर्षक DRLs देखने को मिल सकते हैं। केबिन में Venue से प्रेरित डुअल-कर्व्ड स्क्रीन सेटअप मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

इंजन में मिल सकते हैं ये विकल्प

पावरट्रेन की बात करें तो रिपोर्ट्स में Bayon के लिए 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों की संभावना जताई गई है। हालांकि, इंजन की पावर, ट्रांसमिशन और अन्य तकनीकी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Hyundai Bayon के जरिए कंपनी SUV बाजार में एक नए ग्राहक वर्ग को आकर्षित करने की कोशिश कर सकती है। इसकी कीमत, फीचर्स और आधिकारिक स्पेसिफिकेशन सामने आने के बाद ही इसकी स्थिति ज्यादा स्पष्ट होगी।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

जापानियों को खूब पसंद आ रही भारत में बनी ये कारें, Maruti Suzuki ने छुआ 1 लाख यूनिट्स का बड़ा आंकड़ा
Maruti Victoris CNG खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? EMI का पूरा हिसाब