Hyundai Bayon: हुंडई ने ₹10 लाख से कम में उतारी भारत की पहली AI वाली SUV, महज ₹11 हजार में करें बुक

Published : Oct 26, 2026, 03:41 PM IST
Hyundai Bayon

सार

Hyundai Bayon Price: हुंडई ने भारत में अपनी नई मिड-साइज SUV बेयॉन लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत ₹10 लाख से भी कम है। जानें इसके फीचर्स, माइलेज और बुकिंग की डिटेल्स।

Hyundai Bayon Launched in India:: कार बाजार में हुंडई ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। क्रेटा (Creta) की सफलता के बाद, कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई SUV हुंडई बेयॉन (Hyundai Bayon) को भारत में लॉन्च कर दिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि यह भारत की पहली ऐसी कार है, जिसमें 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (Generative AI) दिया गया है। यानी ये कार आपसे इंसानों की तरह बात करेगी। कीमत और फीचर्स ऐसे हैं कि इसे देखकर मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) जैसी कारों की नींद उड़ सकती है। आइए जानते हैं इस नई एसयूवी में क्या-क्या खास है...

हुंडई बेयॉन की कीमत, बुकिंग अमाउंट

हुंडई ने अपनी इस प्रीमियम एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Introductory Price) महज ₹9.99 लाख रखी है। अगर आप इसे घर लाना चाहते हैं, तो सिर्फ ₹11,000 देकर कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से आज ही इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

Hyundai Bayon AI Features: आपसे बात करेगी ये स्मार्ट कार

हुंडई बेयॉन कोई आम कार नहीं है। इसमें पहली बार 'जेनरेटिव एआई' (Generative AI) वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। आप इससे चलते सफर में पूछ सकते हैं, 'आज मौसम कैसा है?', 'आसपास अच्छा रेस्टोरेंट कौन सा है?' या 'मेरा ट्रैवल प्लान बना दो।' ये आपको तुरंत जवाब देगी। इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी और शानदार स्क्रीन दी गई हैं। एक मीटर के लिए, एक टचस्क्रीन है। इंटरनेट ना होने पर भी ये आपकी 500 से ज्यादा बातें मान लेगी। आप इसे हिंदी, इंग्लिश, हिंग्लिश के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी कमांड दे सकते हैं।

Hyundai Bayon का इंजन और माइलेज

इंजन: इस कार में वही दमदार 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो आपको हुंडई क्रेटा में मिलता है।

पावर: ये 115bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क देती है।

गियरबॉक्स: इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (iVT) का ऑप्शन मिलेगा।

माइलेज: ऑटोमैटिक वेरिएंट में यह कार 18.6 kmpl का शानदार माइलेज देगी।

ड्राइव मोड: आपके मजे के लिए इसमें ईको (Eco), नॉर्मल (Normal) और स्पोर्ट (Sport) मोड्स दिए गए हैं। जो लोग CNG का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए कंपनी 2027 तक इसका CNG मॉडल भी ले आएगी।

Hyundai Bayon में सेफ्टी फीचर्स

  • इसमें 6 एयरबैग्स सभी मॉडल्स में फ्री (Standard) मिलेंगे।
  • कार का ढांचा 69% हाई-स्ट्रेंथ स्टील से बना है।
  • इसमें Level 2 ADAS (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है। यानी गाड़ी अपने आप खतरे को भांपकर ब्रेक लगा लेगी, लेन में चलेगी और ब्लाइंड स्पॉट पर नजर रखेगी।
  • पार्किंग के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा और 12 सेंसर दिए गए हैं।

हुंडई बेयॉन का लुक और स्पेस

लुक: ये गाड़ी देखने में बेहद बोल्ड और स्टाइलिश है। आगे की तरफ स्लिम LED लाइट और शानदार ग्रिल इसे अग्रेसिव लुक देती हैं।

ग्राउंड क्लीयरेंस: इसमें 205mm का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस है, यानी भारत के गड्ढों और ब्रेकर पर गाड़ी नीचे से टकराने की कोई टेंशन नहीं।

डिग्गी (Boot Space): इसमें पूरे 505 लीटर का बूट स्पेस है, जिसमें आप अपने परिवार का सारा सामान आसानी से रख सकते हैं। पीछे बैठने वालों के आराम के लिए सीट को थोड़ा पीछे झुकाने (Recline) का भी ऑप्शन है।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Motorcycle Peg Feelers: बाइक के फुटरेस्ट के नीचे क्यों होती है लोहे की छोटी रॉड? जानें इसका असली काम
Volvo Cars Layoffs: ऐसा क्या हुआ कि दिग्गज कंपनी में 2,500 नौकरियों पर संकट, शेयर भी 24% टूटे?