
स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। कावासाकी अपनी पॉपुलर बाइक निंजा 650 पर 27,000 रुपये का कैशबक दे रही है। कंपनी ने इस शानदार मिडिलवेट स्पोर्ट्स बाइक पर डिस्काउंट ऑफर को 28 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया है। पहले निंजा 650 की एक्स-शोरूम कीमत 7.91 लाख रुपये थी। अब, 27,000 रुपये के डिस्काउंट वाउचर के बाद इसकी असल एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.64 लाख रुपये रह गई है। यह डिस्काउंट वाउचर सीधे एक्स-शोरूम कीमत पर ही भुनाया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा।
दरअसल, कावासाकी ने हाल ही में इसका 2026 मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी यह ऑफर पुराना स्टॉक खत्म करने के लिए दे रही है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो कम कीमत में एक प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहते हैं। कावासाकी निंजा 650 में 649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 67 bhp की पावर और 64 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन अपनी स्मूथ और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। शहर की आसान राइडिंग से लेकर हाईवे पर तेज रफ्तार ड्राइविंग तक, निंजा 650 एक दमदार अनुभव देती है।
यह बाइक उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो 600cc सेगमेंट में कदम रखना चाहते हैं, या जो स्पोर्टी लुक और आराम के बीच एक बैलेंस चाहते हैं। साथ ही, यह ट्रैक और टूरिंग दोनों का मजा लेने वालों को भी पसंद आएगी।
अगर आप निंजा 650 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह एक शानदार मौका हो सकता है। 27,000 रुपये की सीधी बचत और प्रीमियम ब्रांड वैल्यू के साथ, यह ऑफर वाकई आकर्षक है। याद रखें, यह ऑफर सिर्फ 28 फरवरी 2026 तक ही वैलिड है। इसके बाद, कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं। इसलिए अगर आपका बजट लगभग 7.5 लाख रुपये है और आप एक पावरफुल, स्टाइलिश और भरोसेमंद स्पोर्ट्स बाइक चाहते हैं, तो निंजा 650 पर इस डील को हाथ से न जाने दें।
एक बात का ध्यान रखें कि यहां बताई गई छूट अलग-अलग प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी पर आधारित है। देश के अलग-अलग राज्यों, शहरों और डीलरशिप पर यह डिस्काउंट बदल सकता है। यह बाइक के स्टॉक, कलर और वेरिएंट पर भी निर्भर करता है। हो सकता है कि आपके शहर या डीलर के पास यह छूट कम या ज्यादा हो। इसलिए, कोई भी बाइक खरीदने से पहले, सटीक डिस्काउंट और दूसरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी लोकल डीलर से जरूर संपर्क करें।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।