Maruti Ertiga को टक्कर देने वाली Kia Carens Clavis पर बंपर ऑफर, जानिए कितनी होगी बचत

Published : Jul 09, 2026, 09:27 AM IST
Kia Carens Clavis Features

सार

किआ की 7-सीटर MPV, कैरेंस क्लैविस पर इस जुलाई बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। 2025 मॉडल पर 1.40 लाख रुपये तक और 2026 मॉडल पर 95,000 रुपये तक की छूट है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ ADAS जैसे कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है।

Best 7 Seater Car India: अगर आप एक नई 7-सीटर गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये महीना आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। किआ इंडिया अपनी पॉपुलर MPV, कैरेंस क्लैविस पर जुलाई में जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के तहत, कंपनी 2025 मॉडल ईयर वाली कारों पर 1.40 लाख रुपये तक की छूट दे रही है, जबकि 2026 मॉडल ईयर पर 95,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है।

इंडियन मार्केट में इस कार का मुकाबला मारुति अर्टिगा, टोयोटा रूमियन और टोयोटा इनोवा जैसी गाड़ियों से है। किआ कैरेंस क्लैविस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.20 लाख रुपये है। कैरेंस क्लैविस में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं - 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, iMT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। ग्राहक इसे 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में खरीद सकते हैं।

इसके डिजाइन और फीचर्स काफी प्रीमियम हैं। बाहर की तरफ स्टार मैप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, LED हेडलैंप्स, 17-इंच क्रिस्टल कट डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेल लैंप्स दिए गए हैं। वहीं, इंटीरियर में 26.62 इंच का डुअल पैनोरमिक डिस्प्ले, 4-वे एडजस्टेबल पावर ड्राइवर सीट, किआ कनेक्ट टेक्नोलॉजी, रिमोट विंडो कंट्रोल और 'फाइंड माय कार' जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी के मामले में भी यह कार दमदार है। टॉप वेरिएंट्स में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, फ्रंट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग जैसे करीब 20 सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

ध्यान दें: यहां बताई गई छूट अलग-अलग प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी पर आधारित है। यह डिस्काउंट देश के अलग-अलग राज्यों, शहरों, डीलरशिप, स्टॉक, कलर और वेरिएंट के हिसाब से बदल सकता है। हो सकता है कि आपके शहर या डीलर के पास यह छूट कम या ज्यादा हो। इसलिए, कोई भी कार खरीदने से पहले, सटीक डिस्काउंट और दूसरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से जरूर संपर्क करें।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Maruti का बड़ा धमाका! 543KM रेंज वाली Electric MPV समेत 3 नए मॉडल जल्द होंगे लॉन्च
E20 पेट्रोल से इंजन होगा खराब, इंश्योरेंस खत्म... हर वायरल दावे का सरकार ने दिया जवाब