Mahindra XUV 3XO CNG: महिंद्रा ने लॉन्च की धांसू एसयूवी, टर्बो इंजन और 24.70 किमी का माइलेज

Published : Nov 17, 2026, 10:20 PM IST

Mahindra XUV 3XO CNG: महिंद्रा ने दमदार टर्बो इंजन और पैनोरमिक सनरूफ के साथ XUV 3XO CNG को लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी 24.70 किमी/किग्रा का बेहतरीन माइलेज देती है। यहां इसकी कीमत, वेरिएंट और फीचर्स की पूरी डिटेल देखें।

PREV
14
महिंद्रा XUV 3XO CNG

महिंद्रा ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित XUV 3XO CNG को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके शुरुआती एक्स-शोरूम मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है।

यह एसयूवी सीधे तौर पर टाटा नेक्सन सीएनजी और मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी को टक्कर देती है। इसका दमदार टर्बो इंजन और बेहतरीन माइलेज इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं। पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक के बाद सीएनजी का विकल्प देकर, XUV 3XO अब भारत की दूसरी ऐसी कार बन गई है जो चार अलग-अलग पावरट्रेन में आती है।

24
वेरिएंट और कीमत की डिटेल

महिंद्रा ने ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए इस नई सीएनजी कार को चार मुख्य वेरिएंट में उतारा है।

XUV 3XO CNG MX Edge (बेस मॉडल) - 9,99,000 रुपये।

XUV 3XO CNG RevX Edge (O) - 10,79,000 रुपये।

XUV 3XO CNG AX5 - 11,19,000 रुपये।

XUV 3XO CNG RevX A (टॉप-एंड मॉडल) - 12,27,000 रुपये।

34
24.70 किमी का माइलेज और टर्बो इंजन

बाजार की अन्य सीएनजी कारों में जहां नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, वहीं महिंद्रा ने इस XUV 3XO में 1.2-लीटर का पावरफुल टर्बो-पेट्रोल सीएनजी इंजन दिया है। यह इंजन सीएनजी मोड में भी 110 bhp की पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।

टर्बो इंजन के कारण कार सिर्फ 11.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इतनी दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद, यह 24.70 किमी/किग्रा सीएनजी का शानदार माइलेज देती है। अगर आप पेट्रोल की टेंशन के बिना रोज ऑफिस जाने या लंबे सफर के लिए एक सुरक्षित और माइलेज वाली कार चाहते हैं, तो यह मॉडल एकदम सही चॉइस है। ड्राइवर की सहूलियत के लिए कंपनी ने इसमें नॉर्मल, कंफर्ट और स्पोर्ट्स जैसे तीन स्टीयरिंग मोड भी दिए हैं।

44
बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और मॉडर्न फीचर्स

बाहर से यह कार बिल्कुल रेगुलर पेट्रोल XUV 3XO की तरह ही बोल्ड और शानदार दिखती है। महिंद्रा ने इसके इंटीरियर को भी काफी लग्जरी फील दिया है, जिसमें प्रीमियम लेदरेट सीट्स और फ्रंट आर्मरेस्ट सेटअप शामिल है।

इस कार में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, रियर वाइपर और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम मिलता है। सबसे बड़ी बात, महिंद्रा ने इस बजट में एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया है, जिससे आप सफर के दौरान खुले आसमान का मजा ले सकते हैं।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Photos on

Recommended Stories