मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। नए मॉडल में डिजाइन में छोटे-मोटे बदलाव और बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर अपग्रेड्स की उम्मीद की जा रही है।
भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर SUV ब्रेजा को 2022 में लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से ही ब्रेजा ने शानदार प्रदर्शन किया और यह मारुति के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक बन गई।
27
अब बदल गए हैं हालात
बाजार में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है, इसलिए इस कार को एक अपडेट की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति जल्द ही ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर सकती है। हाल ही में कंपनी इस फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग करते हुए सड़कों पर देखी गई है।
37
मिलेंगे कई नए अपडेट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई ब्रेजा में कई नए अपडेट्स शामिल किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इस फेसलिफ्ट के जरिए कंपनी कार को और ज्यादा मॉडर्न और फीचर्स से भरपूर बनाना चाहती है। मारुति सुजुकी ब्रेजा का मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा XUV3XO से है।
47
डिजाइन में क्या होगा नया?
डिजाइन की बात करें तो, नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का ओवरऑल लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है। हेडलैंप और टेललैंप के डिजाइन भी लगभग वही रहेंगे। हालांकि, कंपनी कार को एक नया और फ्रेश लुक देने के लिए फ्रंट बंपर और ग्रिल में कुछ बदलाव कर सकती है। इसके अलावा, नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो इसकी स्टाइलिंग को और बेहतर बनाएंगे।
57
फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
फेसलिफ्ट मॉडल में एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हो सकता है। मौजूदा मॉडल में 9 इंच की स्क्रीन है, जबकि नए मॉडल में लगभग 10.25 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें नया यूजर इंटरफेस (UI) भी दिया जा सकता है, जो सिस्टम को इस्तेमाल में आसान और तेज बनाएगा। ORVMs (साइड मिरर) पर लगे एक्सटेंशन से यह भी संकेत मिलता है कि कार में 360-डिग्री कैमरा सिस्टम होगा। हालांकि यह फीचर मौजूदा मॉडल में भी है, लेकिन टेस्ट कार एक टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट हो सकती है।
67
इंजन और पावरट्रेन
नई ब्रेजा के इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (6MT) के साथ पेश किया जा सकता है। फेसलिफ्ट में आमतौर पर बड़े इंजन बदलाव नहीं होते हैं। इसलिए, मारुति सुजुकी ब्रेजा में मौजूदा इंजन ऑप्शन ही जारी रहने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर K15C इंजन शामिल होगा, जो पेट्रोल, CNG और माइल्ड-हाइब्रिड तीन वेरिएंट में आता है। इसके अलावा, CNG वेरिएंट में बूट स्पेस बेहतर करने के लिए अंडरबॉडी सिलेंडर दिया जा सकता है।
77
क्या उम्मीद करें?
कुल मिलाकर, नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में छोटे-मोटे डिजाइन बदलाव और बड़े फीचर अपग्रेड होने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य इस SUV को और ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस बनाना है, ताकि सेगमेंट में इसकी पकड़ और मजबूत हो सके।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।