
अगर आप मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। नेक्सा डीलरशिप्स ग्रैंड विटारा पर एक खास प्रमोशनल ऑफर चला रही हैं। इस ऑफर के तहत, इसका बेस मॉडल 'सिग्मा' अब बहुत ही किफायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। सारे डिस्काउंट और फायदे मिलाने के बाद, इसकी एक्स-शोरूम कीमत अब सिर्फ 9.20 लाख रुपये रह गई है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
कंपनी और डीलरशिप मिलकर ग्राहकों को कई तरह के फायदे दे रही हैं। न्यूज वेबसाइट 'गाडीवाडी' की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 25,000 रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और करीब 83,000 रुपये का बड़ा डीलरशिप डिस्काउंट शामिल है। ग्रैंड विटारा के सिग्मा वेरिएंट की असली कीमत 10.76 लाख रुपये है। इन ऑफर्स की वजह से आप इसे काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं। यह ऑफर कुछ चुनिंदा डीलर्स पर और सीमित समय के लिए ही वैलिड है।
फीचर्स के मामले में भी ग्रैंड विटारा किसी से कम नहीं है। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के मामले में भी मारुति ने कोई समझौता नहीं किया है। इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा, वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा इसे एक बेहतरीन फैमिली कार बनाते हैं।
इसके पावरट्रेन ऑप्शंस में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन शामिल है, जो माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन में आता है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज देता है। इसमें CNG का ऑप्शन भी मौजूद है। मारुति की यह SUV ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210 mm है। भारतीय बाजार में ग्रैंड विटारा की एक्स-शोरूम कीमत 10.76 लाख रुपये से शुरू होकर 19.72 लाख रुपये तक जाती है।
ध्यान दें, यहां बताई गई छूट की जानकारी अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से ली गई है। ये डिस्काउंट देश के अलग-अलग राज्यों, शहरों, डीलरशिप्स, स्टॉक, रंग और वेरिएंट के हिसाब से बदल सकते हैं। यानी हो सकता है कि आपके शहर या डीलर के पास यह डिस्काउंट कम या ज्यादा हो। इसलिए, कोई भी गाड़ी खरीदने से पहले, सटीक डिस्काउंट और दूसरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी लोकल डीलर से जरूर संपर्क करें।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।