Ola-Uber ड्राइवर AC न चलाएं तो क्या करें? 90% लोग नहीं जानते ये ऑप्शन!

Published : May 27, 2026, 04:53 PM IST
Cab AC Rules in India

सार

Ola-Uber AC Rules Complaint: क्या ओला-उबर कैब में ड्राइवर एसी बंद कर सकता है? अगर आपके साथ ऐसा हो जाए तो क्या आपके पास शिकायत या रिफंड का ऑप्शन है? आपकी शिकायत पर क्या कोई एक्शन होता है या ड्राइवर को यूं ही छोड़ दिया जाता है?

Cab AC Rules in India: इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई जगहों का पारा तो 46-47 डिग्री पार चला गया है। सूरज की इस तपिश में ज्यादा किराया देकर ओला या उबर (Ola or Uber) बुक करने के बाद भी अगर गाड़ी में पसीने बहाने पड़ें, तो गुस्सा आना लाजिमी है। कई बार यात्री और कैब ड्राइवर के बीच एसी चलाने को लेकर काफी नोंकझोक हो जाती है। लेकिन सवाल कि क्या कैब ड्राइवर ऐसा कर सकता है? अगर ऐसी सिचुएशन सामने आ जाए, तो आपके पास क्या ऑप्शन हैं? ऐप कंपनियां इस पर क्या कहती हैं? आइए जानते हैं...

कैब ड्राइवर आखिर AC चलाने से बचते क्यों हैं?

  • ड्राइवरों का कहना है कि लगातार AC चलाने से गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है, जिससे पेट्रोल या CNG की खपत बहुत बढ़ जाती है।
  • फ्यूल के रेट आसमान छू रहे हैं, ऊपर से ऐप कंपनियां अपना मोटा कमीशन काट लेती हैं। ऐसे में ड्राइवरों का दावा है कि खासकर छोटी दूरी की राइड्स और भारी ट्रैफिक में AC चलाने पर उन्हें अपनी जेब से पैसे भरने पड़ जाते हैं।
  • कैब का AC अगर खराब हो जाए, तो उसकी रिपेयरिंग और सर्विसिंग में अच्छा-खासा खर्च आता है, जो पूरी तरह ड्राइवर को खुद उठाना पड़ता है।

कैब में AC चलाने को लेकर क्या कहता है कानून?

भारतीय मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) में ऐसा कोई साफ नियम नहीं है, जो किसी भी ड्राइवर को हर हाल में AC चलाने के लिए कानूनी रूप से मजबूर करे। कानूनन इसे 'अनिवार्य सेवा' (Essential Service) का दर्जा नहीं मिला है। लेकिन, मामला सिर्फ सरकारी कानून का नहीं, बल्कि आपकी जेब और सर्विस का भी है। जब आप AC कैब बुक करते हैं, तो किराए में पहले से ही AC का खर्च शामिल होता है। यानी आप सिर्फ सीट नहीं, एसी सुविधा के लिए भी पैसे दे रहे होते हैं। इसलिए कंपनियों के नियम के मुताबिक आपको यह सुविधा मिलना आपका हक है।

Ola और Uber की ऑफिशियल पॉलिसी क्या कहती है?

ओला और उबर की ज्यादातर राइड्स AC कैटेगरी में आती हैं। कंपनी की पॉलिसी के हिसाब से अगर आपने AC राइड बुक की है तो AC चलाना चाहिए। ड्राइवर को यात्री की सुविधा देनी होती है। अगर ड्राइवर एसी नहीं चलाता है, तो ये 'सर्विस इश्यू' माना जा सकता है।

अगर ड्राइवर AC नहीं चलाएं तो क्या करें?

  • Ola या Uber ऐप खोलें और जाएं। हेल्प या सपोर्ट सेक्शन में जाकर 'AC not working/AC not provided' जैसी शिकायत दर्ज करें।
  • राइड का स्क्रीनशॉट सेव रखें। राइड डिटेल, समय, लोकेशन और ड्राइवर की जानकारी रखें। अगर आपको आगे शिकायत करनी पड़े तो ये काम आएगा।
  • अगर शिकायत सही पाई जाती है, तो ड्राइवर की रेटिंग गिर सकती है। बार-बार शिकायत पर अकाउंट पर कार्रवाई भी हो सकती है।
  • कुछ केस में अगर AC जरूरी था और आपको शुरुआत में ही मना कर दिया गया, तो आप राइड कैंसिल कर सकते हैं।
  • कुछ मामलों में रिफंड भी मिल सकता है। हालांकि, यह कंपनी पॉलिसी पर निर्भर होता है।

क्या ड्राइवर पर कोई एक्शन भी होता है?

जैसे ही आप शिकायत दर्ज करते हैं, कंपनी के सिस्टम में ड्राइवर की रिपोर्ट लॉक हो जाती है। अगर किसी ड्राइवर के खिलाफ लगातार ऐसी शिकायतें मिलती हैं, तो कंपनी उसकी स्टार रेटिंग कम कर देती है। बात यहीं खत्म नहीं होती है। बार-बार नियम तोड़ने पर ड्राइवर का अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक भी किया जा सकता है।

 

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ultraviolette X-47: 2.49 लाख में लॉन्च हुई Ultraviolette X-47, 145Km/h की टॉप स्पीड से मचाएगी धमाल!
Sedan Cars: 10 लाख की कीमत में प्रीमियम सेडान का मजा! नई Slavia-Virtus पर सबकी नजर