
Petrol Saving Hacks to Avoid: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹102 प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है, जबकि कई शहरों में यह ₹115 से भी ऊपर बिक रहा है। ऐसे में हर कोई पेट्रोल बचाने के नए-नए तरीके ढूंढ रहा है। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक 'माइलेज बढ़ाने' वाली ट्रिक्स की भरमार है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब लोग बिना सही जानकारी के कुछ ऐसे तरीके अपनाने लगते हैं, जो बाद में गाड़ी के इंजन और जेब दोनों को नुकसान पहुंचा देते हैं। अगर आप भी पेट्रोल बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर जान लें कि कौन-सी ट्रिक सही है और कौन-सी आपकी बाइक या कार को खराब कर सकती है।
बहुत लोग पेट्रोल बचाने के लिए हर छोटी-बड़ी रेड लाइट पर इंजन बंद कर देते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर रेड लाइट 40-50 सेकंड से ज्यादा की है, तो इंजन बंद करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर हर 10-15 सेकंड में बार-बार सेल्फ मारेंगे, तो बैटरी और स्टार्टर मोटर पर असर पड़ सकता है। खासकर पुरानी गाड़ियों को ज्यादा नुकसान हो सकता है।
कई लोग ढलान पर गाड़ी को न्यूट्रल (Neutral) में डाल देते हैं ताकि पेट्रोल बचे। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये तरीका खतरनाक भी हो सकता है और इससे गाड़ी का कंट्रोल कम हो जाता है। इसका सबसे बड़ा नुकसान मॉर्डन गाड़ियों में गियर में गाड़ी रखने पर कई बार फ्यूल सप्लाई खुद कम हो जाती है। लेकिन न्यूट्रल में ऐसा नहीं होता, यानी फायदा कम और रिस्क ज्यादा है।
आजकल बाजार में कई ऐसे लिक्विड और टैबलेट्स (Local Fuel Additives) बिक रहे हैं, जो माइलेज डबल करने का दावा करते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कई लोकल एडिटिव्स इंजन के पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे इंजन में कार्बन जम सकता है, फ्यूल इंजेक्टर (Fuel Injector) खराब हो सकता है और इंजन इंजन नॉकिंग (Engine Knocking) यानी इंजन से आने वाली खटखटाहट की आवाज की समस्या आ सकती है, यानी कुछ रुपए बचाने के चक्कर में हजारों का नुकसान हो सकता है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये ट्रिक सच में काम करती है। अगर टायर में हवा कम है, तो इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और पेट्रोल ज्यादा जलता है। महीने में कम से कम 2 बार टायर प्रेशर (Tyre Pressure) जरूर चेक करें। कंपनी के बताए प्रेशर पर ही हवा भरवाएं। इससे माइलेज बेहतर हो सकता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बार-बार तेज एक्सीलेटर देना और अचानक ब्रेक लगाना पेट्रोल ज्यादा खर्च करवाता है। इसलिए पेट्रोल बचाने के लिए गाड़ी को एक समान रफ्तार (Steady Speed) पर चलाएं, ट्रैफिक में बेवजह रेसिंग से बचें और हाई स्पीड पर लगातार AC चलाने से भी बचें। ये छोटी आदतें महीने का बड़ा खर्च बचा सकती हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है। अलग-अलग गाड़ियों के इंजन और टेक्नोलॉजी अलग हो सकती है। किसी भी नए फ्यूल प्रोडक्ट या तकनीक का इस्तेमाल करने से पहले अपने वाहन कंपनी या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।