Royal Enfield One Ride 2026: 60 देशों के 1.5 लाख से ज्यादा बाइकर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड!

Published : Sep 28, 2026, 05:00 PM IST
Royal Enfield One Ride 2026

सार

Royal Enfield One Ride 2026: रॉयल एनफील्ड के 'वन राइड 2026' ग्लोबल इवेंट में 60 देशों के 1.5 लाख से ज्यादा बाइकर्स ने हिस्सा लिया। इस बार की राइड का मेन फोकस स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ) और हिमालय के इकोसिस्टम को बचाना है। कंपनी 23 अक्टूबर को इस कैंपेन के अगले फेज और डोनेशन अमाउंट का ऐलान करेगी।

Royal Enfield Global Ride: रॉयल एनफील्ड के 'वन राइड 2026' (One Ride 2026) ग्लोबल राइडिंग इवेंट को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 60 देशों के 1.5 लाख से ज्यादा बाइकर्स ने इस बार की राइड में हिस्सा लिया। कंपनी ने बताया कि 2011 में शुरू हुई 'वन राइड' के इतिहास में 2026 का एडिशन अब तक का सबसे बड़ा इवेंट है। 20 सितंबर को इस वन राइड 2026 प्रोग्राम को आयोजित किया गया था। इसके तहत अलग-अलग देशों और इलाकों में 1,600 से ज्यादा राइड्स हुईं। खास बात ये है कि रॉयल एनफील्ड अपनी 125वीं सालगिरह मना रही है और इसी मौके पर यह शानदार राइड हुई है।

स्नो लेपर्ड को बचाना है मेन टारगेट

इस साल की वन राइड की मेन थीम "एक राइडर। एक रास्ता। एक मिशन" (One rider. One road. One mission) थी। इस बार स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ) के कंजर्वेशन और हिमालय के इकोसिस्टम को बचाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। रॉयल एनफील्ड ने ऐलान किया है कि वन राइड 2026 में शामिल होने वाले हर राइडर के नाम पर स्नो लेपर्ड को बचाने के लिए डोनेशन दिया जाएगा। हिमालयी इलाकों में पर्यावरण को बचाने के लिए कंपनी पहले से ही कई प्रोजेक्ट्स चला रही है।

10,500 वर्ग किलोमीटर का हैबिटेट

रॉयल एनफील्ड के सोशल वर्क मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में चल रहे हैं। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, ये कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स स्नो लेपर्ड के 10,500 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा बड़े हैबिटेट (रहवास) में फैले हुए हैं। इसमें से 53 वर्ग किलोमीटर का इलाका कम्युनिटी बेस्ड कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स के तहत आता है। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में फिलहाल करीब 718 स्नो लेपर्ड हैं।

1,600 से ज्यादा राइड्स

पिछले कुछ सालों में 'वन राइड' एक ग्लोबल राइडिंग फेस्टिवल बन चुका है। अलग-अलग देशों और भौगोलिक इलाकों में बाइकर्स का एक साथ सफर करना इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत है। 2026 के एडिशन के लिए 60 देशों के बाइकर्स ने 1,600 से ज्यादा राइड्स पूरी कीं। इस प्रोग्राम का मकसद स्नो लेपर्ड की सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की तरफ बाइकर्स का ध्यान खींचना था।

23 अक्टूबर को होगा अगला ऐलान

भले ही 'वन राइड 2026' 20 सितंबर को खत्म हो गई हो, लेकिन कंजर्वेशन कैंपेन का काम जारी रहेगा। 23 अक्टूबर को 'इंटरनेशनल स्नो लेपर्ड डे' के मौके पर कंपनी इस प्रोजेक्ट के अगले फेज का ऐलान करेगी। उसी दिन रॉयल एनफील्ड 'ग्लोबल वन राइड 2026' की आफ्टर-मूवी (After movie) भी रिलीज करेगी। इस वीडियो में दुनिया भर में हुई राइड्स और बाइकर्स के विजुअल्स देखने को मिलेंगे। वन राइड 2026 के तहत स्नो लेपर्ड की सुरक्षा के लिए कंपनी कितना डोनेशन दे रही है, इसका खुलासा भी 23 अक्टूबर को ही किया जाएगा। इस पैसे का इस्तेमाल स्नो लेपर्ड और हिमालय के इकोसिस्टम को बचाने वाले कामों में होगा।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Scorpio-N का नया अवतार आने को तैयार! पेटेंट तस्वीरों ने खोला नए डिजाइन का राज
BMW i7 Price In India: एक BMW i7 की कीमत में आ जाएंगी 50 ऑल्टो, गणित जानकर उड़ जाएंगे होश