
Tata EV Discount June 2026: अगर आप भी रोज-रोज पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से तंग आ चुके हैं और एक नई इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। भारत की सबसे भरोसेमंद कार कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) इस महीने यानी जून 2026 में अपनी गाड़ियों पर बंपर छूट दे रही है। कंपनी ने अपना स्टॉक खाली करने के लिए अपनी छोटी-बड़ी सभी 5 इलेक्ट्रिक कारों पर डिस्काउंट का पिटारा खोल दिया है। इस शानदार ऑफर के तहत आप ₹3.35 लाख तक की सीधी बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि टाटा की किस गाड़ी पर आपको कितनी बड़ी छूट मिल रही है।
इस बार सबसे ज्यादा फायदा Tata Curvv EV पर दिया जा रहा है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV Coupe पर ₹3.35 लाख तक का कुल बेनिफिट दे रही है। यानी अगर आप इस मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं तो लाखों रुपए की बचत कर सकते हैं। इसमें सीधे ₹3 लाख का ग्रीन बोनस मिल रहा है। इसके साथ ही ₹30,000 का एक्सचेंज डिस्काउंट या फिर ₹35,000 का स्क्रैपेज बोनस (पुरानी गाड़ी कबाड़ में देने पर) भी शामिल है।
भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV में शामिल Nexon EV पर भी ग्राहकों को अच्छा ऑफर मिल रहा है। इस कार को खरीदने पर अलग-अलग बोनस के जरिए करीब ₹50,000 तक का फायदा लिया जा सकता है। अगर आपके पास पुरानी कार है और आप उसे एक्सचेंज करते हैं, तो बचत और बढ़ सकती है। जो लोग पहली बार EV खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए Nexon EV अभी भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिनी जाती है।
मिडिल क्लास परिवारों की पसंदीदा और बजट में आने वाली हैचबैक कार 'टियागो ईवी' पर कंपनी ₹65,000 से लेकर ₹1.45 लाख तक की छूट दे रही है। XT वेरिएंट (लॉन्ग रेंज) पर सबसे तगड़ी लॉटरी लगी है। इसमें ₹1.45 लाख की सीधी छूट और साथ में ₹50,000 का अलग से फायदा मिल रहा है। बाकी वेरिएंट्स पर ₹1.25 लाख और मीडियम रेंज वाले मॉडल्स पर ₹65,000 तक की बचत की जा सकती है।
फरवरी में आए नए मॉडल से पहले वाले पुराने स्टॉक को निकालने के लिए टाटा अपनी इस पॉपुलर मिनी एसयूवी पर ₹95,000 से लेकर ₹1.45 लाख तक का डिस्काउंट दे रही है। अगर आप ज्यादा रेंज वाला मॉडल लेते हैं, तो सीधे ₹1.45 लाख बचेंगे। मीडियम रेंज वेरिएंट पर आपको ₹1.25 लाख की छूट मिलेगी। इसके सबसे शुरुआती मॉडल पर भी ₹95,000 की तगड़ी बचत हो रही है।
अगर आपका बजट थोड़ा बड़ा है और आप टाटा की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी 'हैरियर ईवी' घर लाना चाहते हैं, तो इस पर कुल ₹2.75 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं। पुराने टाटा ग्राहकों को सीधे ₹1 लाख का लॉयल्टी बोनस और ₹1 लाख का एक्स्ट्रा बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके अलावा ₹50,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹75,000 का स्क्रैपेज बोनस भी इस डील में शामिल है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।