Tesla Roadster: ₹2 करोड़ टोकन मनी देकर भी कार मिलने की गारंटी नहीं! उड़ने वाले कार की कीमत होश उड़ा देगी

Published : Oct 16, 2026, 12:07 PM IST
Tesla Roadster

सार

Tesla Flying Car Price: टेस्ला की उड़ने वाली कार की बुकिंग शुरू हो गई है। ₹2 करोड़ एडवांस देकर भी कार मिलने की गारंटी नहीं है। जानिए वजह और इसके तीनों मॉडल्स की कीमत।

Tesla Roadster Price: आमतौर पर जब कोई नई गाड़ी लॉन्च होती है, तो आप डीलरशिप या वेबसाइट पर जाकर बुकिंग अमाउंट जमा करते हैं और गाड़ी आपके नाम बुक हो जाती है। लेकिन जब बात एलन मस्क की हो, तो नियम बिल्कुल उल्टे हो जाते हैं। टेस्ला ने अपनी बहुचर्चित सुपरकार टेस्ला रोडस्टर (Tesla Roadster) को बिल्कुल नए अवतार में पेश कर दिया है। कार सड़क पर दौड़ेगी ही नहीं, बल्कि हवा में छलांग भी लगाएगी और उलटी भी चलेगी। लेकिन इस कार की असली चर्चा इसके फीचर्स से ज्यादा इसकी अजीबोगरीब बुकिंग शर्तों और टोकन मनी को लेकर हो रही है। अगर आपकी जेब में ₹2 करोड़ से ज्यादा सिर्फ एडवांस देने के लिए रखे हैं, तब भी कोई गारंटी नहीं है कि यह कार आपको मिल ही जाएगी! आइए जानते हैं कि टेस्ला के इस पूरे बुकिंग खेल के पीछे क्या कहानी है और इसके तीनों मॉडल्स की कीमत...

टेस्ला रोडस्टर के तीनों मॉडल्स की कीमत और बुकिंग अमाउंट

मॉडल का नामक्या है इसकी खासियत?बुकिंग टोकन मनी (Deposit)कार मिलने की शर्त
Performance (बेस मॉडल)स्टैंडर्ड स्पोर्ट्स कार, इसमें कोई रॉकेट थ्रस्टर नहीं मिलेगा।$50,000 (करीब ₹42 लाख)कोई भी ग्राहक बुक कर सकता है
Thrust (मिड मॉडल)पीछे की तरफ खास बूस्टर लगे हैं, जो रफ्तार को रॉकेट जैसी तेजी देते हैं।$250,000 (करीब ₹2.10 करोड़)बेहद सीमित (Limited Availability)
Rocket (टॉप मॉडल)10 रॉकेट थ्रस्टर्स, हवा में उड़ने की ताकत और सिर्फ 1 सीट।भी तय नहींसिर्फ इनवाइट पर (Invite-Only)

टेस्ला फ्लाइंग कार के लिए ₹2 करोड़ का टोकन, फिर भी गारंटी क्यों नहीं?

अगर आप इसका मिड मॉडल यानी 'Thrust' वेरिएंट बुक करना चाहते हैं, तो आपको बुकिंग के वक्त ही लगभग $250,000 (करीब 2.10 करोड़ रुपए) एडवांस जमा करने होंगे। इतने भारी-भरकम पैसे में भारत के किसी बड़े शहर में आलीशान विला या कई लग्जरी गाड़ियां आ सकती हैं। लेकिन कंपनी ने साफ लिखा है कि यह मॉडल 'लिमिटेड' है। यानी पैसा जमा करने के बाद भी कंपनी तय करेगी कि गाड़ी का अलॉटमेंट आपको कब और कैसे मिलेगा।

टेस्ला फ्लाइंग कार का सबसे धांसू मॉडल भी आसानी से नहीं खरीदा जा सकता

अगर आपका बजट इससे भी बड़ा है और आप वह मॉडल चाहते हैं जो वीडियो में हवा में कलाबाजियां खाता दिखा है, तो वहां पैसा काम ही नहीं आएगा। कार का टॉप मॉडल 'Rocket' वेरिएंट पूरी तरह से 'Invite-Only' रखा गया है। इसका मतलब यह है आप खुद जाकर इसे बुक नहीं कर सकते। टेस्ला खुद तय करेगी कि वह यह गाड़ी किसे बेचना चाहती है। कंपनी जिन चुनिंदा लोगों को खुद न्योता (इन्विटेशन) भेजेगी, सिर्फ वही इसे खरीद पाएंगे। मजे की बात यह है कि मस्क ने यह तक साफ नहीं किया है कि वो इन खास ग्राहकों को किस आधार पर चुनेंगे और कुल कितनी ऐसी कारें बनाई जाएंगी। ऊपर से यह गाड़ी पूरी तरह सिंगल-सीटर है, यानी करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी इसमें कोई दूसरा इंसान आपके साथ नहीं बैठ सकता है।

Tesla Flying Car क्यों इतना बवाल मचा रही है?

0.81 सेकंड में 100 की रफ्तार: यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी। यह दावा अगर सड़क पर सही साबित हुआ, तो यह दुनिया की सबसे तेज गाड़ी बन जाएगी।

SpaceX के 10 रॉकेट थ्रस्टर्स: इसमें एलन मस्क की रॉकेट कंपनी के बनाए हुए कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स लगे हैं, जो भारी दबाव वाली गैस छोड़कर कार को हवा में उछालते हैं।

उलटी दौड़ने की ताकत: कार में एक पावरफुल सक्शन फैन लगा है जो 2G का खिंचाव बनाता है। इसी तकनीक की मदद से कार ट्रैक पर उलटी लटककर भी दौड़ सकती है।

Tesla Flying Car कब तक आएगी?

अगर आप इन शर्तों को मान भी लें, तो भी ये कार आपको जल्दी नहीं मिलने वाली है। टेस्ला का कहना है कि इसकी डिलीवरी 2028 से शुरू होगी। याद रहे कि मस्क ने इसे पहली बार 2017 में दिखाया था और 2020 में देने का वादा किया था। अब करीब एक दशक बाद यह दोबारा चर्चा में आई है।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tesla Roadster: 10 रॉकेट इंजन और सिर्फ 1 सीट! एलन मस्क की उड़ने वाली कार की 3 बातें दिमाग हिला देंगी
Tesla Roadster 2: एलन मस्क की उड़ने वाली कार कब आएगी, जानिए क्या भारत में भी खरीद पाएंगे?