Best Electric Scooter: सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर, रेंज और रफ्तार में टॉप 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Published : Nov 15, 2026, 11:25 PM IST

Best Electric खरीदते वक्त लंबी रेंज सबसे बड़ी जरूरत होती है। भारत में अब ऐसे स्कूटर्स आ चुके हैं जो 400 किमी तक की IDC रेंज का दावा करते हैं। इस लिस्ट में 400 किमी से लेकर 265 किमी तक रेंज देने वाले 3 बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं।

PREV
15
सबसे ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर
पेट्रोल के बढ़ते दामों से बचने के लिए लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर अपना रहे हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि फुल चार्ज में यह कितनी दूर जाएगा। इस जरूरत को देखते हुए बाजार में कई लॉन्ग रेंज मॉडल आ चुके हैं। आज हम बात करेंगे 400 किमी रेंज वाले Simple Ultra, 320 किमी रेंज वाले Ola S1 Pro+ और 265 किमी रेंज वाले Simple One की।
25
Simple Ultra - 400 किमी की दमदार रेंज
बेंगलुरु की कंपनी Simple Energy का Simple Ultra इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। कंपनी ने इसमें 6.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फुल चार्ज पर 400 किमी तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है और यह 2.77 सेकंड में 0-40 किमी की स्पीड पकड़ लेता है। इसमें 7 इंच का डिजिटल डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹2,34,999 है।
35
Ola S1 Pro+ - 320 किमी की रेंज
लिस्ट में अगला नाम Ola Electric के S1 Pro+ का है, जिसमें 5.2 kWh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि इससे 320 किमी की IDC रेंज मिलेगी। इसकी टॉप स्पीड 130 किमी/घंटा है और यह 2.1 सेकंड में 0-40 किमी की रफ्तार पकड़ लेता है। इसमें हाइपर, स्पोर्ट्स, नॉर्मल और इको राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसे 0-80% चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट लगते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,79,999 है।
45
Simple One - 265 किमी की शानदार रेंज
तीसरे नंबर पर Simple Energy का Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें 5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज पर इसकी IDC रेंज 265 किमी है। इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है और यह 2.55 सेकंड में 0-40 किमी की स्पीड पकड़ लेता है। इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसे 0-80% चार्ज होने में 5 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2,04,999 है।
55
क्या सच में 400 किमी चलते हैं ये स्कूटर?
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते वक्त आपको एक बात जरूर समझनी चाहिए। कंपनियों द्वारा बताई गई रेंज IDC (Indian Driving Cycle) टेस्ट पर आधारित होती है। सड़क पर असल रेंज आपकी स्पीड, ट्रैफिक, सवारियों के वजन और सड़क की स्थिति पर निर्भर करती है। ज्यादा स्पीड या बार-बार ब्रेक लगाने से रेंज कम हो सकती है। इसलिए सिर्फ विज्ञापन देखकर नहीं, बल्कि अपनी डेली जरूरत, सर्विस नेटवर्क और बैटरी वारंटी देखकर ही सही स्कूटर चुनें।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Photos on

Recommended Stories