फेस्टिव सीजन में टोयोटा का बंपर ऑफर, ₹6.99 लाख में लॉन्च हुई नई कार

Published : Oct 14, 2026, 05:10 PM IST
फेस्टिव सीजन में टोयोटा का बंपर ऑफर, ₹6.99 लाख में लॉन्च हुई नई कार

सार

टोयोटा ने भारत में नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट लॉन्च की है, जिसकी कीमत 6.99 से 10.49 लाख रुपये है। इसमें ज्यादा माइलेज वाला नया 1.2 लीटर Z12E इंजन दिया गया है। कार में लेवल-2 ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे नए फीचर्स शामिल हैं।

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन की रौनक बढ़ाने के लिए जापानी कार कंपनी 'टोयोटा किर्लोस्कर मोटर' (Toyota) ने इंडियन मार्केट में अपनी प्रीमियम हैचबैक 'ग्लैंजा' (Glanza Facelift) का नया अवतार उतार दिया है। नई ग्लैंजा की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख से शुरू होकर ₹10.49 लाख तक जाती है। कंपनी ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसे 5 अलग-अलग वेरिएंट्स- 'E, S, G, V और V (O)' में पेश किया है। कार के एक्सटीरियर में हल्के बदलाव किए गए हैं, लेकिन असली गेम चेंजर इसका 'लेवल-2 ADAS' (Level-2 ADAS) सेफ्टी फीचर और नया माइलेज-फ्रेंडली इंजन है।

मार्केट में यह कार सीधे तौर पर मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno), हुंडई i20 (Hyundai i20), हुंडई i20 एन लाइन और टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) को टक्कर देगी। आपको बता दें कि ग्लैंजा अपना प्लेटफॉर्म और इंजन तकनीक मारुति बलेनो के साथ शेयर करती है।

पुराना इंजन आउट, ज्यादा माइलेज वाला नया 'Z12E' इंजन इन!

नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव इसके इंजन में हुआ है। कंपनी ने पुराने 4-सिलेंडर इंजन को पूरी तरह से हटा दिया है। अब इसकी जगह 1.2 लीटर का 'Z12E' 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है।

पेट्रोल मोड: यह नया इंजन पेट्रोल मोड में 83 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। पुराने इंजन के मुकाबले इसमें पावर 7 bhp और टॉर्क 1 Nm कम हुआ है, लेकिन टोयोटा का दावा है कि 'आइडल स्टार्ट-स्टॉप' (Idle Start-Stop) फीचर की वजह से यह कार अब पहले से कहीं ज्यादा माइलेज देगी।

CNG मोड: सीएनजी वर्जन में यह इंजन 70 bhp की पावर और 102 Nm का टॉर्क देता है। खास बात यह है कि सीएनजी मॉडल में भी ग्राहकों को मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे।

शानदार डिजाइन और नए कलर्स

नई ग्लैंजा के फ्रंट में साटन फिनिश वाली बड़ी ग्रिल दी गई है। इसके एलईडी फॉग लैंप्स का डिजाइन भी बदला गया है और टोयोटा के लोगो को बोनट के थोड़ा नीचे शिफ्ट किया गया है। ADAS फीचर के लिए फ्रंट में एक रडार मॉड्यूल (Radar Module) भी जोड़ा गया है।

कार में शार्क-फिन एंटीना के साथ दो नए शानदार कलर्स- 'डिजिटल टील ग्रीन' (Digital Teal Green) और 'ब्लूइश ब्लैक' (Bluish Black) का ऑप्शन मिलेगा। साइड और रियर का लुक लगभग पहले जैसा ही है, जिसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स, एलईडी टेल लैंप्स और रूफ स्पॉइलर शामिल हैं।

वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS सेफ्टी

कार के केबिन और कंफर्ट पर कंपनी ने खास फोकस किया है।

कंफर्ट: फ्रंट सीट्स अब 'वेंटिलेटेड' हैं। इसके अलावा कूलिंग वेंट के साथ वायरलेस फोन चार्जर और 4 स्पीकर व 2 ट्वीटर वाला 'क्लैरियन' (Clarion) ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

सेफ्टी फीचर्स: ग्लैंजा में पहली बार 'लेवल-2 ADAS' (Level-2 ADAS) सेफ्टी और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

अन्य हाइलाइट्स: कार में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स भी मौजूद हैं।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Volvo EX90 News: भारत में लॉन्च हुई वॉल्वो की नई लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV, जानें खासियत
Upcoming Hybrid SUVs In India: 2027 में आ रही हैं ये 2 धांसू हाइब्रिड कार