Royal Enfield Hunter 350 vs Yamaha XSR 155, जानिए कौन सी बाइक है बेस्ट?

Published : Nov 06, 2026, 05:45 PM IST

Yamaha XSR 155 vs Royal Enfield Hunter 350 Comparison: यामाहा XSR 155 और रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के बीच माइलेज, स्पीड, वजन, फीचर्स और कीमत का पूरा कंपैरिजन। जानिए आपके लिए कौन सी बाइक बेस्ट रहेगी।

PREV
16
रेट्रो लुक में दोनों बाइक्स, कौन है बेस्ट?

आजकल पुराने स्टाइल वाली रेट्रो बाइक्स का काफी क्रेज है। रॉयल एनफील्ड इसमें सबसे आगे है, लेकिन यामाहा जैसी कंपनियां भी रेट्रो लुक वाली बाइक्स ला रही हैं। यामाहा XSR 155 और रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के बीच कड़ी टक्कर है। इंजन, माइलेज, स्पीड और कंफर्ट के मामले में दोनों अलग हैं। आइए देखते हैं आपके लिए कौन सी बाइक सही रहेगी।

26
इंजन और स्पीड में कौन सी बाइक है आगे?

यामाहा XSR 155 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह 10,000 rpm पर 18.4 hp की पावर और 7,500 rpm पर 14.2 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है। वहीं, हंटर 350 में 349cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है, जो 6,100 rpm पर 20.2 hp पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm टॉर्क देता है। हंटर 350 का टॉर्क ज्यादा है, लेकिन स्पीड में XSR 155 आगे है। 0-100 किमी की रफ्तार XSR 155 सिर्फ 11.66 सेकंड में पकड़ लेती है, जबकि हंटर 350 को 15.15 सेकंड लगते हैं।

36
माइलेज के मामले में XSR 155 ने मारी बाजी

पेट्रोल का खर्च बचाने वालों के लिए माइलेज बहुत जरूरी है। यामाहा XSR 155 सिटी में 50.3 किमी और हाईवे पर 51.7 किमी का माइलेज देती है। दूसरी तरफ, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 सिटी में 30.6 किमी और हाईवे पर 39.8 किमी का माइलेज देती है। माइलेज के मामले में XSR 155 साफ तौर पर आगे है। हालांकि, ट्रैफिक और ड्राइविंग स्टाइल से माइलेज बदल सकता है।

46
वजन और सीट हाइट में क्या है अंतर?

दोनों बाइक्स के वजन में बड़ा अंतर है। यामाहा XSR 155 का वजन सिर्फ 137 किलो है, जबकि हंटर 350 का वजन 181 किलो है। यानी XSR 155 करीब 44 किलो हल्की है। इससे सिटी ट्रैफिक में XSR 155 को चलाना आसान हो जाता है। लेकिन हंटर 350 की सीट हाइट 790 mm है और XSR 155 की 810 mm है। कम हाइट वाले लोगों के लिए हंटर 350 ज्यादा आरामदायक रहेगी।

56
फीचर्स और सस्पेंशन में कौन है दमदार?

यामाहा XSR 155 में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल/मैसेज अलर्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और फुल LED लाइट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इसमें VVA तकनीक और USD फ्रंट फोर्क भी है। वहीं, हंटर 350 में डिजिटल-एनालॉग मीटर, डुअल चैनल ABS और स्लिप एंड असिस्ट क्लच मिलता है। सस्पेंशन की बात करें तो खराब रास्तों पर हंटर 350 ज्यादा कंफर्ट देती है, जबकि XSR 155 का सस्पेंशन थोड़ा हार्ड है।

66
कीमत और फाइनल फैसला: आपके लिए क्या है सही?

यामाहा XSR 155 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। वहीं, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमत वेरिएंट के हिसाब से 1.38 लाख से 1.71 लाख रुपये के बीच है। अगर आपको स्पीड, ज्यादा माइलेज, कम वजन और मॉडर्न फीचर्स चाहिए, तो यामाहा XSR 155 बेस्ट है। लेकिन अगर आपको ज्यादा टॉर्क, कम सीट हाइट और रिलैक्स राइडिंग पसंद है, तो हंटर 350 आपके लिए परफेक्ट चॉइस है।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Photos on

Recommended Stories