
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही बेहतरीन अदाकारा भी हैं। उनके डांस मूव्स का तो कोई जवाब ही नहीं है। कई सारे हुनर से लिपटी अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जान है ये कहना गलत नहीं होगा। जिस मूवी या फिर गाने में वो होती हैं उसका सफल होना तय माना जाता है। हाल ही में उनका एक नया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके डांस मूव्स को देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।
'बिग बॉस ओटीटी'फेम अक्षरा सिंह का नया गाना 'सैयां के बुलेट' (Saiya Ke Bullet Song) हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें इनके साथ करण खन्ना (Karan Khanna) स्क्रीन शेयर करते दिख रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री इतनी जानदार है कि लोग बार-बार इस गाने को देखने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इसके साथ ही अक्षरा सिंह का डांस तो लोगों को घायल कर रहा है। अलग-अलग आउटफिट में जब वो गाने में कमर लचकाती नजर आ रही है तो फैंस की सांसे रूक जा रही है।
इस गाने में टीवी एक्टर करण खन्ना देसी लुक में दिख रहे हैं। वहीं, अक्षरा सिंह मॉर्डन अवतार में नजर आ रही हैं। उनका यह नया गाना भोजपुरी (Apan Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 30 मार्च को रिलीज हुए इस गाने को अबतक 21 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाने की मेकिंग की बात करें तो गाने में अक्षरा सिंह ने आवाज दी है। वहीं लिरिक्स मनोज मतलबी का है। संगीत निर्देशक मधुकर आनंदी हैं। गाने को कोरियोग्राफ रामदेवन ने किया है। गाने की खूबसूरत एडिटिंग मीत जी ने की है। बता दें अक्षरा सिंह ज्यादातर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ ( Nirahua) के साथ नजर आती हैं। दोनों का कोई भी गाना हिट हुए बैगर नहीं रहता है। लेकिन इस बार वो करण खन्ना के साथ रोमांस करती दिखी। इनकी जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
और पढ़ें:
अनुष्का शर्मा की हॉटनेस देख विराट कोहली के भी छूटे पसीने, फैंस का तो हुआ बुरा हाल
अजय देवगन ने अभिषेक बच्चन दिखाई थी दरियादिली, जूनियर बच्चन ने 'सिंघम' के जन्मदिन पर खोला ये राज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।