
एंटरटेनमेंट डेस्क, Amrapali Dubey became a rickshawwali after Dinesh Lal Yadav : भोजपुरी इंडस्ट्री क्वीन आम्रपाली दुबे सड़कों रिक्शा चलाती दिखी हैं । उनकी सवारी बैठाकर रिक्शा खींचने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस ने इस रिक्शे को दिनेश लाल यादव निरहुआ का बता दिया है। दरअसल निरहुआ भी एक फिल्म में रिक्शावाला बने थे। आम्रपाली दुबे की यह पिक उनकी अपकमिंग फिल्म विद्या की है। इसमें आम्रपाली दुबे एक मेहनती लड़की का किरदार निभा रही हैं।
बेटियों की लाइफ पर बेस्ड है मूवी विद्या
भोजपुरी फिल्म विद्या लड़कियों खासकर घर में बेटियों की लाइफ पर बेस्ड है। इस मूवी का पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म का डायरेक्शन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है। म्यूजिक मधुकर आनंद और असलम मिर्जापुरी ने तैयार किया है। इस फिल्म के गीत प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, सत्या सावरकर व राणा सिंह ने लिखे हैं।
आम्रपाली दुबे ने बताई फिल्म की पृष्ठभूमि
भोजपुरी फिेल्मों में पुरूष प्रधान कैरेक्टर ही रखा जाता है। हालांकि इस मूवी में विद्या नाम की लड़की के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। फिल्म का पोस्टर रिलीज़ होने के बाद आम्रपाली दुबे ने इस मूवीके बारे में बताया कि ये मूवी उस बेटी की कहानी है, जिनके मां-बाप बेहद गरीबी का जीवन जी रहे हैं। वहीं वे अपनी बेटियों के लिए बड़े सपने देखते हैं। उनकी बेटी विद्या माता पिता का स्वाभिमान जिंदा रखते हुए समाज के सामने मिसाल पेश करती है। आम्रपाली दुबे ने कहा कि काम कोई भी हो मेहनत का कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है।
रिलीज डेट का ऐलान नहीं
वहीं इसकी रिलीज डेट के बारे में भी कोई अपडेट शेयर नहीं की गई है। फिल्म के मेल कैरेक्टर यानि हीरो के बारे में भी कोई खुलासा नहीं किया गया है। वहीं इसकी रिलीज डेट के बारे में भी कोई अपडेट शेयर नहीं की गई है। फिल्म के मेल कैरेक्टर यानि हीरो के बारे में भी कोई खुलासा नहीं किया गया है। डायरेक्टर इश्तियाक शेख बंटी ने कहा कि यह एक मेगा बजट फिल्म है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी । इस फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह और अरविंद कुमार अग्रवाल हैं।
ये भी पढ़ें
2200 Cr का BOX OFFICE पर धमाका कर चुकी तब्बू की ये 9 फिल्में, 10 साल में किया इतनी मूवीज में काम
पापा के बेहद करीब थी वैशाली ठक्कर, सालभर पहले ही हुई थी इनसे सगाई, देखें पर्सनल लाइफ की PHOTOS
बिंदास जिंदगी जीती थी आत्महत्या करने वाली वैशाली ठक्कर, PHOTOS में देखें एक्ट्रेस की लाइफस्टाइ
42 FLOP फिल्मों में किया अजय देवगन ने काम, इनमें से 10 BOX OFFICE पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई
FLOP अक्षय-अजय-आमिर से घबराए सलमान खान का बिग डिसीजन, BOX OFFICE पर इज्जत बचाने शाहरुख ने चली चाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।