
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे 'जजमेंटल है क्या' के गाने 'वखरा सा वैगनी' पर डांस मूव्ज दिखा रही हैं। इस गाने को राजकुमार राव और कंगना रनौत पर फिल्माया गया है।
फैंस कर रहे कमेंट्स
आम्रपाली ने भोजपुरी में बहुत कम समय में ही आसमान की बुलंदियों को छू लिया है, और इंटरनेट पर आज उनकी फैन फॉलोइंग खूब है। इसी वजह से तो उन्हें यूट्यूब क्वी भी कहा जाता है। एक्ट्रेस का वीडियो फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि वे अपने कमेंट्स में उनकी तारीफ तो कर रहे हैं लेकिन उन्हें बॉलीवुड में आने के लिए भी बोल रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी 'जजमेंटल है क्या'
राजकुमार राव और कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को सिनेमाघरों में देखने के लिए मिलेगी। इसका डायरेक्शन प्रकाश कोवेलामुदी कर रहे हैं। वहीं एकता कपूर और शोभा कपूर मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।