
मुंबई। भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 3 महीने पहले जहां कोरोना के चलते संभावना के पिता का निधन हो गया था, वहीं अब उनकी मां की हालत भी गंभीर है। संभावना ने अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिस्तर पर पड़ी नजर आ रही हैं। इस दौरान संभावना मां को चूमती दिख रही हैं।
संभावना सेठ ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दोस्तों मैं इस वक्त अपनी लाइफ में बेहद इमोशनल उतार-चढ़ाव से गुजर रही हूं। मैं अपने पिता को पहले ही खो चुकी हूं और अब मेरी मां की ऐसी हालत मुझे अंदर ही अंदर मार रही है। खुद को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही हूं लेकिन पता नहीं कब तक..।
संभावना के इस वीडियो को देखकर लोग उन्हें ढाढस बंधा रहे हैं। युक्ति कपूर ने लिखा-आंटी के लिए बहुत सारा प्यार। वहीं, एक्ट्रेस सोनाली राउत ने लिखा- मेरी तरफ से भी आंटी को Kiss करना। डेलनाज ईरानी ने लिखा- आंटी और तुम्हारे लिए मैं ढेर सारा प्यार और पॉजिटिव प्रेयर।
इसी साल मई में संभावना ने पिता को खोया :
बता दें कि संभावना सेठ के पिता की मौत मई, 2021 में कोरोना के चलते हुई थी। संभावना सेठ ने इसके लिए अस्पताल वालों पर सही तरीके से इलाज न करने का आरोप लगाया था। वहीं, इससे पहले मई 2020 में खुद संभावना की तबीयत खराब हो गई थी। इस बात की जानकारी खुद संभावना के पति अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर दी थी। बता दें कि संभावना ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड अविनाश से जुलाई 2016 में शादी की थी। संभावना ने 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हें 'बिग बॉस 8' की 'हल्लाबोल' सीरीज में चैलेंजर्स के रूप में भी देखा जा चुका है। इसके अलावा वो 'डांसिंग क्वीन' की विनर रही हैं तो 'दिल जीतेगी देशी गर्ल' और 'वेलकम: बाजी मेहमान नवाजी की' में भी नजर आ चुकी हैं। संभावना ने फिल्म 'वेलकम बैक' में आइटम नंबर भी किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।