मोनालिसा के बाद अब ये भोजपुरी एक्ट्रेस बनी 'डायन' सामने आया फर्स्ट लुक

Published : Jun 09, 2020, 01:48 PM ISTUpdated : Jun 09, 2020, 02:29 PM IST
मोनालिसा के बाद अब ये भोजपुरी एक्ट्रेस बनी 'डायन' सामने आया फर्स्ट लुक

सार

भोजपुरी फिल्म 'डायन' का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। लॉकडाउन के अनलॉक होने का और एक्टर्स को काम पर लौटने का बैसब्री से इंतजार था। हालांकि, लॉकडाउन से अभी पूरी तरह से निजात तो नहीं पर राहत जरूर मिल गई है। ऐसे में अब फिल्मों के ट्रेलर और फर्स्ट लुक्स रिलीज किए जाने शुरू हो गए हैं।

मुंबई. भोजपुरी फिल्म 'डायन' का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। लॉकडाउन के अनलॉक होने का और एक्टर्स को काम पर लौटने का बैसब्री से इंतजार था। हालांकि, लॉकडाउन से अभी पूरी तरह से निजात तो नहीं पर राहत जरूर मिल गई है। ऐसे में अब फिल्मों के ट्रेलर और फर्स्ट लुक्स रिलीज किए जाने शुरू हो गए हैं। ऐसे में तनुश्री चटर्जी की अपकमिंग फिल्म 'डायन' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। जिसमें मोनालिसा के बाद अब तनुश्री डायन के किरदार में नजर आ रही हैं।   

रितेश ठाकुर ने किया डायरेक्ट 

फिल्म 'डायन' को रितेश ठाकुर ने डायरेक्ट किया है और साथ ही फिल्म का संगीत भी उन्होंने ही दिया है। रितेश ठाकुर की फिल्म में अक्सर ही म्यूजिक काफी दमदार होता है। वहीं, इस मूवी को नेहाश्री ने प्रोड्यूस किया है। नेहाश्री की हर फिल्म का इंतजार दर्शक हमेशा ही काफी बेसब्री से करते है। इसमें मुख्य भूमिका में तनुश्री चटर्जी के साथ दीपक दिलदार , अवधेश प्रेमी, सैम सुराना और आशी तिवारी  दिखाई देंगे। रितेश ठाकुर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के निर्माता है नेहाश्री और पवन अग्रवाल। 

फिल्म डायरेक्टर रितेश ठाकुर का मानना है कि जयपुर के भव्य लोकेशन पे फिल्माया गया ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया मोड़ लेके आएगी। बतौर, आशी तिवारी की ये सातवी फिल्म है। आशी की मूवी 'वायरस' पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आने वाली फिल्मों में 'मेरे प्यार से मिला दे', 'दरदिया ए बालम', 'चल जी ले', 'सजाई ना डोली', 'पियवा हिंदुस्तानी', और 'डायन' है। नए नवेले विलन के रूप में आशी के अभिनय को लोगो का बहुत ही प्यार और दुलार मिल रहा है। फिलहाल, भारत अनलॉक होने की ओर अग्रसर हो चुका है। ऐसे में देखना ये है कि आशी तिवारी की कौन सी फिल्म जल्दी सिनेमाघरों में रिलीज होती है।


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक