प्रियंका चोपड़ा की फिल्म के डायरेक्टर का हुआ निधन, निरहुआ के साथ भी कर चुके हैं काम

Published : May 05, 2020, 07:54 AM ISTUpdated : May 05, 2020, 10:03 AM IST
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म के डायरेक्टर का हुआ निधन, निरहुआ के साथ भी कर चुके हैं काम

सार

साल 2020 सिनेमा जगत के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। बीते एक सप्ताह में तीन लोगों के निधन की खबरें आ चुकी है। पहले इरफान खान फिर ऋषि कपूर और अब 'जय गंगाजल' के डायरेक्टर अनिल अजिताभ का निधन हो गया है। 

मुंबई. साल 2020 सिनेमा जगत के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। बीते एक सप्ताह में तीन लोगों के निधन की खबरें आ चुकी है। पहले इरफान खान फिर ऋषि कपूर और अब 'जय गंगाजल' के डायरेक्टर अनिल अजिताभ का निधन हो गया है। अनिल हिंदी के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने सोमवार को पटना में अंतिम सांस ली।

भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर 

भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनिल अजिताभ ने 'हम बाहुबली', 'रणभूमि', 'एक दूजे के लिए' कई मशहूर भोजपुरी फिल्में निर्देशित की हैं। इनमें अधिकतर उन्होंने निरहुआ के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों के लिए भी काम किया है। अनिल ने 'जय गंगाजल', 'अपहरण' और 'दिल क्या करे' जैसी फिल्मों में असोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। 'दामुल', 'मृत्युदंड', 'अपहरण', 'राजनीति' और 'बंदिश' जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने स्क्रीनराइटर के रूप में अपना योगदान दिया है। 

भोजपुरी ही जीवन है: अनिल 

अनिल अजिताभ ने एक इंटरव्यू में बातचीत में कहा था कि उनके लिए भोजपुरी ही जीवन है। हिंदी फिल्मों में दोस्तों के कारण जरूर रहा पर भोजपुरी से लगाव कभी कम नहीं हुआ। अंत तक काम तो भोजपुरी के लिए ही करना है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक