
मुंबई. फगुआ का रंग लोगों पर चढ़ने लगा है। बाजार में रंग-गुलाल की दुकान सजने लगे हैं। होली के गाने भी बजने लगे हैं। क्योंकि होली का त्योहार भोजपुरी गानों के भी अधूरा रहता है। इसलिए भोजपुरी इंडस्ट्री हमेशा की तरह नए-नए गानों को रिलीज कर रहे हैं। इसके साथ ही पुराने गाने भी अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिनेश लाल निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) का भी एक गाना है। निरहुआ के बनाए गए होली के गाने इंटरनेट पर कोहराम मचाया हुआ है।
इसी में एक गाना है 'भोजइयन से पाला पड़े'। इस गाने में लोकगीत को भी कनेक्ट किया गया है। गाने में दिनेश लाल यादव जमकर होली खेल रहे हैं। इसके साथ ही आवाज के जरिए बचपन से लेकर जवानी तक की होली के बारे में बता रहे हैं। रंगों में डूबे निरहुआ (nirahua) को देखकर फैंस बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।
निरहुआ पर चढ़ा फागुन का रंग
निरहुआ के साथ आकांक्षा दुबे (AKANCHA DUBEY) और आशीष वर्मा (ASHISH VERMA) स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। निरहुआ आकांक्षा दुबे के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। होली में दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
निरहुआ का तूफानी वीडियो टी-सीरीज हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 2021 मार्च में रिलीज किया गया था। उस वक्त भी यह गाना खूब वायरल हुआ था। इस गाने को दिनेश लाल यादव ने गया है। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर महिपाल भारद्वाज हैं। वहीं, गाने के बोल बिमल बावरा और राणा सिंह ने लिखा है। जबकि इस गाने को डायरेक्ट सोनू वर्मा ने किया है।
निरहुआ का नया गाना भी हो रहा वायरल
बता दें कि हाल ही में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ का होली गाना रिलीज हुआ है। यह गाना भी खूब वायरल हो रहा है। 'यूपी-बिहार के होली'में निरहुआ और आम्रपाली खूब होली खेलते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें:
EKTA KAPOOR पर लगा कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप, KANGANA RANAUT के इस शो पर लग सकता है ब्रेक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।