Bhojpuri Holi Song: Nirahua होली के रंग में डूबे आए नजर, इस हीरोइन के संग जमकर खेले रंग

सार

इस गाने में लोकगीत को भी कनेक्ट किया गया है। गाने में दिनेश लाल यादव जमकर होली खेल रहे हैं। इसके साथ ही आवाज के जरिए बचपन से लेकर जवानी तक की होली के बारे में बता रहे हैं।

मुंबई. फगुआ का रंग लोगों पर चढ़ने लगा है। बाजार में रंग-गुलाल की दुकान सजने लगे हैं। होली के गाने भी बजने लगे हैं। क्योंकि होली का त्योहार भोजपुरी गानों के भी अधूरा रहता है। इसलिए भोजपुरी इंडस्ट्री हमेशा की तरह नए-नए गानों को रिलीज कर रहे हैं। इसके साथ ही पुराने गाने भी अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिनेश लाल निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) का भी एक गाना है। निरहुआ के बनाए गए होली के गाने इंटरनेट पर कोहराम मचाया हुआ है।

इसी में एक गाना है 'भोजइयन से पाला पड़े'। इस गाने में लोकगीत को भी कनेक्ट किया गया है। गाने में दिनेश लाल यादव जमकर होली खेल रहे हैं। इसके साथ ही आवाज के जरिए बचपन से लेकर जवानी तक की होली के बारे में बता रहे हैं। रंगों में डूबे निरहुआ (nirahua) को देखकर फैंस बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। 

Latest Videos

निरहुआ पर चढ़ा फागुन का रंग

निरहुआ के साथ आकांक्षा दुबे (AKANCHA DUBEY) और आशीष वर्मा (ASHISH VERMA) स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। निरहुआ आकांक्षा दुबे के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। होली में दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। 

निरहुआ का तूफानी वीडियो टी-सीरीज हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 2021 मार्च में रिलीज किया गया था। उस वक्त भी यह गाना खूब वायरल हुआ था। इस गाने को दिनेश लाल यादव ने गया है। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर महिपाल भारद्वाज हैं। वहीं, गाने के बोल बिमल बावरा और राणा सिंह ने लिखा है। जबकि इस गाने को डायरेक्ट सोनू वर्मा ने किया है। 

निरहुआ का नया गाना भी हो रहा वायरल

बता दें कि हाल ही में  आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ का होली गाना रिलीज हुआ है। यह गाना भी खूब वायरल हो रहा है। 'यूपी-बिहार के होली'में निरहुआ और आम्रपाली खूब होली खेलते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें:

EKTA KAPOOR पर लगा कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप, KANGANA RANAUT के इस शो पर लग सकता है ब्रेक

जाह्नवी के बाद अब KHUSHI KAPOOR बॉलीवुड में करने जा रही हैं डेब्यू, SRK की बेटी SUHANA KHAN के साथ होगी टक्कर

मम्मी KAREENA KAPOOR का हाथ थामे नजर आए तैमूर, निया शर्मा और RUBINA DILAIK ग्लैमर में एक दूसरे पर पड़ी भारी

Share this article
click me!

Latest Videos

Waqf Bill: अंतिम संस्कार से आजादी तक...Anurag Thakur ने विपक्ष को जमकर धोया
Waqf Bill In Lok Sabha: 'इसका विरोध वही करेंगे जो...' दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन का तगड़ा रिएक्शन