
मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी शनिवार को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 3 नवंबर, 1989 को मुंबई में हुआ था। ऐसे मौके पर इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बर्थडे विश किया। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने रानी को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ;हाय रे हॉटनेस।' एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर आज आपको उनके जीवन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कभी डेब्यू फिल्म के लिए 10 हजार रुपए मिले थे और आज वो एक मूवी के लिए लाखों रु. फीस लेती हैं।
एक फिल्म के लिए चार्ज करती इतने लाख
इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे छाई हुई हैं। कहा जाता है कि दोनों ही एक्ट्रेस इस समय एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली नंबर वन पर हैं और वो एक फिल्म के लिए 9-11 लाख रु. चार्ज करती हैं और काजल दूसरे नंबर हैं। वो एक मूवी के लिए 7-8 लाख रु. चार्ज करती हैं। पिछले कुछ समय से रानी चटर्जी ने फिल्मों से दूरियां बनाई हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि अब वे वापसी कर चुकी हैं। अगले साल 2020 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे एक फिल्म के लिए 8 से 9 लाख रु चार्ज करती हैं।
10 क्लास में ही मिला था फिल्मों में काम करने का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि रानी चटर्जी को 2003 में जब वो 10 क्लास में पढ़ रही थीं तभी उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था। बता दें, एक्ट्रेस ने 15 साल की उम्र में 2004 में भोजपुरी में डेब्यू किया था। उन्होंने पहली फिल्म मनोज तिवारी की 'ससुरा बड़ा पईसावाला' साइन की थी। इसमें वे मनोज के अपोजिट लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं। इसे अजय सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। एक्ट्रेस का असली नाम मिर्जा शेख है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अजय सिन्हा ने ही रानी चटर्जी नाम दिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।