इंटरनेट पर छाया इस भोजपुरी सिंगर का 'बोले कांवरिया बम बम रे...' सॉन्ग, मिले करोड़ो व्यूज

रितेश पांडे को भोजपुरी में 'जा ए चंदा...' सॉन्ग से नेम और फेम दोनों ही मिला। ये गाना लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुआ।

Asianet News Hindi | Published : Aug 6, 2019 8:56 AM IST

मुंबई. भोजपुरी सिनेस्टार और गायक रितेश पांडे का गाना 'बोले कांवरिया बम बम रे...' यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को खबर बनाए जाने तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसका म्यूजिक और गाने के बोल बेहतरीन है। वीडियो में खुद रितेश पांडे और उनके साथी कलाकार नजर आ रहे हैं। सॉन्ग को भोजपुरी सॉन्ग 'गोरी तोर चुनरी बा लाल लाल रे...' के तर्ज पर गाया है।

रितेश पांडे और अंतरा सिंह ने गाया है सॉन्ग  

'बोले कांवरिया बम बम रे...' सॉन्ग को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। जी हां ये वही अंतरा सिंह हैं जिन्होंने 'गोरी तोर चुनरी बा लाल लाल रे...' को गाया है। सिंगर का ये गाना दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर भी हुआ था। अब इसी तरह भोले का ये सॉन्ग भी फैंस के बीच पॉपुलर हो रहा है। इस गाने का डायरेक्शन आशीष यादव ने किया है।

 

दर्शकों को दिया धन्यवाद

रितेश पांडे ने 'बोले कांवरिया बम बम रे...' सॉन्ग को हिट बनाने के लिए सभी दर्शकों को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। 

'जा ए चंदा...' सॉन्ग से मिला नेम और फेम  

रितेश पांडे को भोजपुरी में 'जा ए चंदा...' सॉन्ग से नेम और फेम दोनों ही मिला। ये गाना लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुआ। बता दें, रितेश पांडे का 'जा ए चंदा...' सॉन्ग 'दिल दर्द के' एलबम का था। इस गाने के बोल फैंस के दिलों के छू लेने वाले थे। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी की 'ट्रक ड्राइवर 2' जैसी कई फिल्में की।

Share this article
click me!